Home accident सफाई करते समय मशीन की चपेट में आई महिला,मौत के बाद फैक्ट्री...

सफाई करते समय मशीन की चपेट में आई महिला,मौत के बाद फैक्ट्री के बाहर हंगामा

लुधियाना। राजवीर दीक्षित

(Woman caught in machine while cleaning; uproar outside factory following her death) लुधियाना के जुगियाना इलाके में कंगनवाल रोड स्थित गर्ग एक्रेलिक में आज सुबह ड्यूटी के दौरान मशीन की चपेट में आने से महिला कर्मचारी की मौत हो गई। मृतका की पहचान संजू देवी (50) के रूप में हुई है। सफाई के दौरान उनकी चुन्नी अचानक मशीन के चलते हुए हिस्से में फंस गई। चुन्नी खिंचने से महिला का गला दब गया और उसकी मौत हो गई।

संजू देवी की मौत की खबर मिलते ही परिजन फैक्ट्री पहुंचे और प्रबंधन पर सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने गर्ग एक्रेलिक के बाहर धरना शुरू कर दिया। परिजन घटना से सदमे में हैं और अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं।

धरने के कारण फैक्ट्री के बाहर तनाव का माहौल बन गया है।

वहीं दूसरी तरफ इस हादसे के संबंध में गर्ग एक्रेलिक के मालिक संजीव गर्ग से संपर्क कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कहा कि मैं अभी बाहर हूं और मुझे इस हादसे के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

धरने पर बैठे परिजनों में भारी रोष

उन्होंने कहा कि मैं अभी स्टाफ से पता करवा कर आपको बताता हूं। प्रबंधन के इस रवैये से धरने पर बैठे परिजनों में भारी रोष है। परिवार का कहना है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता, वे फैक्ट्री के बाहर से अपना धरना खत्म नहीं करेंगे।

Translate »
error: Content is protected !!