Home Himachal Pradesh ऊना में कांग्रेस की नई टीम गठित, 13 उपाध्यक्षों के साथ 24...

ऊना में कांग्रेस की नई टीम गठित, 13 उपाध्यक्षों के साथ 24 महासचिव बनाए गए

ऊना । राजवीर दीक्षित

(New Congress team constituted in Una; 24 general secretaries and 13 vice-presidents appointed)ऊना। जिला कांग्रेस कमेटी ऊना में संगठनात्मक बदलाव करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने नई कार्यकारिणी को अनुमोदित कर दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नई टीम में संगठन के विभिन्न पदों पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

नई कार्यकारिणी में 13 उपाध्यक्ष, 24 महासचिव, 16 सचिव और दो मीडिया समन्वयक बनाए गए हैं। वहीं, 14 सदस्यों को कार्यकारिणी कमेटी में शामिल किया गया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विपन राणा, जोगेंद्र मिन्हास, लेखराज भारती, जसपाल जसा, राजिंदर पाल, सुदेश कुमारी, कपूरदीन, एसएन शुक्ला, गुरमेल सिंह, राम आसरा शर्मा, डॉ. राजेंद्र ठाकुर, अच्छरो बिब्बी और रमेश ठाकुर को सौंपी गई है।
संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 24 नेताओं को महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इनमें पंकज कुमार, मनीष शर्मा, दिलबाग सिंह, सुबद्रा देवी, रमेश ठाकुर, संदीप कुमार शर्मा, परवीन कुमारी, राकेश कटनोरिया, शफेट मोहम्मद, हरदेव सिंह, कैप्टन गुरमीत सिंह, प्रदीप कुमार, धर्मवीर ठाकुर, विनोद कुमार, अश्वनी दत्ता, विजय कुमार आंगरा, रोहित ठाकुर, अजय पाल सिंह, चरनी देवी, संजय ठाकुर, महेंद्र सिंह, कंचन रानी, गोपाल सैनी और तिलकराज सैनी शामिल हैं। इसके साथ ही ब्रजेश डोगरा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन को मजबूत करने के लिए सचिव पद पर सुनीता कुमारी समेत श्याम लाल, योगराज खड़वाल, प्रकाश चंद, श्याम चड्ढा, अनिता रानी, लिहारी लाल, रघु दत्त, भानुप्रताप जसोवाल, जसवीर कौर, कुशल कुमार बांका, अश्वीश शर्मा, अशोक कुमार सैनी, नरेश कुमारी, दलविंदर सिंह और अनिता कुमारी को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं संगठन की मीडिया गतिविधियों को गति देने के लिए महेश राणा और सुरेश कुमार को मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। कार्यकारिणी में गुरमुख सिंह, पंडित मदन लाल शर्मा, पवन ठाकुर, सुभाष चंद फौजी, कामरेड जगत राम, मनोहर लाल, ओम प्रकाश, राम लवाया, पवना चौधरी, रंजीत सिंह, जगतार सिंह, सर्वण कुमार बिट्टू, अश्वीश कुमार और जगत राम कामरेड को स्थान दिया गया है।
नई टीम में कई बड़े और अनुभवी नेताओं को जगह दी गई है। विशेष सदस्यों की सूची में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से लेकर गगरेट विधायक राकेश कालिया, कुटलैहड़ विधायक विवेक कुमार, चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन बबलू, कुलदीप कुमार और पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा तक के नाम शामिल हैं। माना जा रहा है कि इन नेताओं की मौजूदगी से समिति को मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में इसकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो सकती है।

Translate »
error: Content is protected !!