नंगल। राजवीर दीक्षित
(Nangal Truck Union receives sufficient freight business from NFL; truck operators seek Dr. Subhash Sharma’s support) नंगल ट्रक यूनियन के प्रधान रोहित कालिया की अगुवाई में ट्रक ऑपरेटरों ने भारतीय जनता पार्टी पंजाब के उपप्रधान श्री सुभाष शर्मा से स्थानीय ट्रांसपोर्ट कारोबार को बढ़ावा देने और नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (NFL) से नंगल ट्रक यूनियन को पर्याप्त एवं नियमित माल ढुलाई का कार्य उपलब्ध करवाने की मांग की है।
ट्रक ऑपरेटरों ने डॉ सुभाष शर्मा को दिए मेमोरेंडम में कहा कि नंगल क्षेत्र के विकास में ट्रक यूनियन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वर्तमान में यूनियन के माध्यम से 1,000 से अधिक ट्रक माल ढुलाई के कारोबार से जुड़े हुए हैं। इन ट्रकों से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से हजारों परिवारों की आजीविका जुड़ी है। इनमें ड्राइवरों, श्रमिकों, मैकेनिकों, स्पेयर पार्ट्स विक्रेताओं, दुकानदारों सहित अनेक छोटे कारोबारियों को भी रोजगार एवं आर्थिक लाभ मिलता है।
ट्रक ऑपरेटरों ने कहा कि यूनियन को एनएफएल से नियमित और पर्याप्त माल ढुलाई का काम मिलने से न केवल ट्रांसपोर्ट कारोबार मजबूत होगा, बल्कि इससे पूरे क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी है कि सुभाष शर्मा नंगल में NFL के विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत हैं। NFL के विस्तार से क्षेत्र में रोजगार, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। ट्रक ऑपरेटरों ने उनके प्रयासों का स्वागत करते हुए मांग रखी कि स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को भी इस विकास का प्रत्यक्ष लाभ मिलना चाहिए।
यूनियन की ओर से मांग की गई कि NFL से होने वाली माल ढुलाई में नंगल ट्रक यूनियन के स्थानीय ट्रक ऑपरेटरों को उचित अवसर एवं प्राथमिकता दिलाने के लिए संबंधित स्तर पर प्रभावी बातचीत की जाए। ऑपरेटरों का कहना है कि स्थानीय ट्रकों को माल ढुलाई का काम मिलने से हजारों परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नंगल के बाजार तथा छोटे व्यवसायों को भी इसका लाभ मिलेगा।
ट्रक ऑपरेटरों ने उम्मीद जताई कि सुभाष शर्मा उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं NFL प्रबंधन के समक्ष इस मुद्दे को उठाएंगे और स्थानीय ट्रांसपोर्ट कारोबार को मजबूत करने के लिए सकारात्मक पहल करेंगे।
यूनियन से जुड़े ट्रक ऑपरेटरों ने कहा कि नंगल के विकास के साथ स्थानीय लोगों की आजीविका और कारोबार को मजबूत करना भी जरूरी है। उन्होंने इस दिशा में भाजपा उपप्रधान सुभाष शर्मा से सहयोग की अपेक्षा जताई है।
इस अवसर पर खास तौर पर चरनजीत सिंह,होशियार सिंह मेम्बर,अमरजीत सिंह फौजी गंभीरपुर,कश्मीर सिंह माँगेवाल, सिकंदर सिंह माँगेवाल,सुरिंदर सिंह गंगुवाल, राज कुमार,अश्वनी कुमार,सुखविंदर सिंह,मनी बाठ।



















