Home Haryana हरियाणा मर्डर केस का खुलासा! 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा मर्डर केस का खुलासा! 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार

करनाल। राजवीर दीक्षित 

(Haryana murder case solved! 3 accused arrested within 24 hours) एलआईसी ऑफिस के सामने हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। CIA-2 की टीम ने CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। शुरुआती जांच में वारदात की वजह आपसी कहासुनी सामने आई है।

घायल हालत में मिला था युवक

पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर की सुबह एलआईसी दफ्तर के सामने एक युवक घायल हालत में पड़ा मिला था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कालीचरण के रूप में हुई, जो मूल रूप से आगरा का रहने वाला था और करनाल में एक दुकान पर काम करता था।

CCTV ने खोला ब्लाइंड मर्डर का राज

हत्या के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआत में वारदात को ब्लाइंड मर्डर माना गया। इसके बाद जांच CIA-2 को सौंपी गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान शुरू की।

दीपांशु, योगेश और रोमियों गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने करनाल निवासी दीपांशु, योगेश और रोमियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अभी तक आपसी कहासुनी के बाद हत्या की बात सामने आई है। हालांकि हत्या के पीछे कोई अन्य वजह थी या आरोपी किसी और मकसद से मौके पर पहुंचे थे, इसकी जांच जारी है।

रिमांड में खुलेगा वारदात का पूरा राज

तीनों आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ के साथ वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की कोशिश की जाएगी। पुलिस के अनुसार, फिलहाल तीनों आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

Translate »
error: Content is protected !!