Home Strike 28 सितंबर से बैंकिंग ठप! 3 दिन की हड़ताल, सेवाओं पर पड़ेगा...

28 सितंबर से बैंकिंग ठप! 3 दिन की हड़ताल, सेवाओं पर पड़ेगा असर

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित 

(Banking operations to halt from September 28! 3-day strike to impact services) देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर पड़ सकता है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। UFBU के मुताबिक, उसके साथ जुड़े बैंक कर्मचारी और अधिकारी संगठन इस आंदोलन में शामिल होंगे।

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं शाखा सेवाएं

हड़ताल से पहले 26 सितंबर को शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है। ऐसे में लगातार 26 से 30 सितंबर तक पांच दिनों तक शाखाओं में सामान्य सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि, केंद्र सरकार ने ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को सामान्य रूप से खोलने का फैसला किया है। RBI ने भी इस दिन बैंक शाखाओं, ATM-linked branches और Currency Chests को संचालित करने की मंजूरी दी है।

5-Day Banking Week सबसे बड़ी मांग

UFBU की प्रमुख मांग बैंकिंग सेक्टर में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना है। फिलहाल बैंक शाखाओं में दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है, जबकि यूनियनें सभी शनिवारों को छुट्टी की मांग कर रही हैं।

यूनियन नेताओं का कहना है कि इस मांग पर पहले भी भारतीय बैंक संघ (IBA) के साथ चर्चा हो चुकी है, लेकिन अंतिम मंजूरी लंबित रहने के कारण आंदोलन का रास्ता अपनाया गया है।

सरकार ने की हड़ताल टालने की अपील

वित्त मंत्रालय और बैंक प्रबंधन की ओर से यूनियनों से हड़ताल टालने और बातचीत के जरिए लंबित मुद्दों को सुलझाने की अपील की गई है। हालांकि, 22 सितंबर की वार्ता के बाद UFBU ने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया।

ATM-UPI और डिजिटल बैंकिंग का क्या होगा?

हड़ताल का सबसे ज्यादा असर ब्रांच में होने वाले आमने-सामने के बैंकिंग कामकाज पर पड़ने की संभावना है। ATM, UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद है, हालांकि कुछ सेवाओं में अप्रत्यक्ष असर हो सकता है।

26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

UFBU ने यह भी कहा है कि अगर उनकी मांगों पर समाधान नहीं निकलता है तो 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का विकल्प अपनाया जा सकता है।

Translate »
error: Content is protected !!