Home Punjab पंजाब में ताबड़तोड़ फायरिंग! युवती समेत 2 को लगी गोली

पंजाब में ताबड़तोड़ फायरिंग! युवती समेत 2 को लगी गोली

लुधियाना। राजवीर दीक्षित

 

(Intense firing in Punjab! Two people, including a young woman, hit by gunfire) पंजाब के लुधियाना में जालंधर बाईपास के पास टाइगर सफारी के नजदीक गुरुवार तड़के फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने एक कार पर कथित तौर पर कई राउंड गोलियां चलाईं। इस घटना में 18 वर्षीय युवती समेत दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस को आशंका है कि हमलावरों ने लूटपाट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया।

तड़के 4 बजे कार पर बरसाईं गोलियां

जानकारी के मुताबिक, बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 4 बजे कार में चार लोग सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने कार को निशाना बनाते हुए कई गोलियां चलाईं। गोलियां कार की खिड़की को भेदते हुए अंदर बैठे लोगों को लगीं।

घायलों की पहचान जसपाल जस्सा और 18 वर्षीय प्रिया के रूप में हुई है। जसपाल चालक के साथ आगे की सीट पर बैठे थे, जबकि प्रिया और जसपाल के चाचा पीछे बैठे हुए थे। घटना में कार चालक और जसपाल के चाचा बाल-बाल बच गए।

DMCH में भर्ती, दोनों का इलाज जारी

फायरिंग के बाद घायलों को लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कार में सवार लोग मूल रूप से फिरोजपुर के रहने वाले हैं और फिलहाल लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके में किराये पर रह रहे हैं।

लूट की कोशिश का शक, तीन अज्ञात आरोपियों पर केस

थाना प्रभारी जसवीर सिंह के मुताबिक, बाइक सवार तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को शक है कि हमलावरों ने लूटपाट के इरादे से कार पर फायरिंग की।

पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच में जुटी है। फिलहाल हमले के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हुई है। जांच आगे बढ़ने के साथ घटना से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

Translate »
error: Content is protected !!