Home Haryana डेरे पर फायरिंग के 2 आरोपी गिरफ्तार! गोलीबारी और रेकी का खुलासा

डेरे पर फायरिंग के 2 आरोपी गिरफ्तार! गोलीबारी और रेकी का खुलासा

करनाल। राजवीर दीक्षित
(2 suspects arrested for firing at the Dera; details of the shooting and reconnaissance revealed) हरियाणा के करनाल जिले में पुरानी रंजिश के चलते गांव ओगंद स्थित डेरे के गेट पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दोनों युवकों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी ने डेरे के गेट पर गोलियां चलाई थीं, जबकि दूसरे ने वारदात से पहले रेकी कर पूरी जानकारी जुटाई थी।

यह घटना 18 अक्टूबर की रात की है। बाइक सवार दो युवकों ने गांव ओगंद स्थित डेरे के गेट पर फायरिंग की थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

एक ने चलाई गोली, दूसरे ने की रेकी

पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान वंश उर्फ गुल्लू निवासी गांव पुंडरी और दीक्षांत उर्फ दीक्षू निवासी गांव बम्बरेहड़ी के रूप में हुई है। दोनों करनाल जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार, वंश ने डेरे के गेट पर फायरिंग की थी, जबकि दीक्षांत ने वारदात से पहले शिकायतकर्ता प्रताप सिंह के डेरे की रेकी की थी। रेकी के जरिए उसने डेरे और आसपास की गतिविधियों की जानकारी जुटाई थी।

बाइक और आईफोन बरामद

CIA-1 प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर बाइक आरसी सहित बरामद की है। इसके अलावा दीक्षांत से एप्पल कंपनी का आईफोन मोबाइल फोन सिम सहित मिला है।

19 अक्टूबर को दर्ज हुआ था मामला

शिकायतकर्ता प्रताप सिंह की शिकायत पर 19 अक्टूबर 2026 को थाना निसिंग में संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1बी)ए-54-59 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

एसपी करनाल करन गोयल के दिशा-निर्देशन में पुलिस जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।

पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Translate »
error: Content is protected !!