Home Chandigarh चंडीगढ़: जीजीडीएसडी और एमसीएम कॉलेज की टीमों ने जीते टेनिस खिताब

चंडीगढ़: जीजीडीएसडी और एमसीएम कॉलेज की टीमों ने जीते टेनिस खिताब

चंडीगढ़: जीजीडीएसडी और एमसीएम कॉलेज की टीमों ने जीते टेनिस खिताब

द टारगेट न्यूज़:

चंडीगढ़ में आयोजित प्रतियोगिताओं में स्थानीय कॉलेजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में सेक्टर 32 स्थित जीजीडीएसडी कॉलेज की पुरुष टेनिस टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में जीजीडीएसडी कॉलेज की टीम ने पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस को 2-0 से शिकस्त दी। वहीं, महिला वर्ग के मुकाबले में सेक्टर 36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज ने जीजीडीएसडी कॉलेज को 2-0 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर पंजाब यूनिवर्सिटी के खेल निदेशक डॉ. राकेश मलिक ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इसके अलावा, हाल ही में संपन्न हुई पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज एथलेटिक्स मीट में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। एसजीजीएस कॉलेज के हरमनदीप ने पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में 7.36 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि डीएवी कॉलेज अबोहर के विजय कुमार ने 7.28 मीटर के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। हरमनदीप सिंह ने पुरुषों की 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में भी 21.19 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में आशीष फोगाट ने 21.61 सेकंड और लोकेश सिंह गुर्जर ने 21.95 सेकंड का समय लेकर क्रमशः अगला स्थान प्राप्त किया।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अंडर-19 एशिया कप: अर्जुन राजपूत के शानदार शतक से पाकिस्तान के खिलाफ संकट से उबारी भारतीय टीम पंजाब में तकनीकी सुधारों से खनन राजस्व सात गुना बढ़कर 799 करोड़ रुपये हुआ: वरिंदर कुमार गोयल बद्दी में विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ और पंजाब में बिक्री के लिए लाई गई अवैध शराब जब्त 54वीं नेहरू जूनियर हॉकी प्रतियोगिता: चंडीगढ़ को सोनीपत से मिली हार, ओडिशा ने पंजाब को हराया इंदौर में दिलजीत dosanjh के koncert पर बड़ा फैसला, इन 4 गानों के प्रदर्शन पर लगी रोक फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा से पहले सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल मोहाली का समगौली कचरा संयंत्र जल्द होगा शुरू, मेयर ने दी जानकारी दीवाली पर नेत्र आपातकाल से निपटने के लिए पीजीआई ने की पूरी तैयारी, 20 डॉक्टरों की टीम तैनात जातिसूचक टिप्पणी विवाद: कांग्रेस नेता वरिंदर ढिल्लों ने गुरुद्वारा साहिब में खाई कसम, खुद को बताया बेकसूर खरड़ में धान की सरकारी खरीद रोकने के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन