नंगल। राजवीर दीक्षित
(Dr. Subhash Sharma bowed his head at Lord Vishwakarma Temple, Dubeta Colony) भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने भगवान विश्वकर्मा मंदिर, दुबेटा कॉलोनी में माथा टेककर भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी के जीवन, योगदान और उनके महत्व पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण, हुनर और परिश्रम के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें मेहनत, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।
डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भगवान विश्वकर्मा जी के आशीर्वाद और प्रेरणा से नवभारत के शिल्पी के रूप में देश को नई दिशा दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत में विकास, आधुनिक बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विस्तार और आत्मनिर्भरता के नए अध्याय लिखे जा रहे हैं।
उन्होंने नंगल क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि नंगल में वंदे भारत ट्रेन का ठहराव, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) के प्लांट के विस्तार सहित केंद्र सरकार के सहयोग से क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि नंगल और श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी क्षेत्र की समस्याओं एवं जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।
इस अवसर पर मंडल कमेटी के अध्यक्ष हरिकृष्ण काका जी ने डॉ. सुभाष शर्मा का सम्मान किया।
इस अवसर पर हरमन प्रिंस, डॉ. राजिंदर कुमार, करण महेन, अलका एरी, सुभाष चंद, विवेक शर्मा , राजिंदर हंस, कमल घई, सुलेखा शर्मा, सुरेश शर्मा, सरोज रानी, जसबीर जस्सी, सपना गुप्ता, अनिल शर्मा बाऊ, मुकेश सोहोर, विजय बिट्टा, वार्ड नंबर एक के पार्षद लक्की, करण वर्मा, अमन गिल, पार्थ मित्तल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।













