Home India स्वच्छता सर्वेक्षण में नवी मुंबई नंबर-1! चंडीगढ़ ने भी मारी बाजी

स्वच्छता सर्वेक्षण में नवी मुंबई नंबर-1! चंडीगढ़ ने भी मारी बाजी

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित 

(Navi Mumbai ranks number 1 in the cleanliness survey! Chandigarh also emerges as a winner)स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार नवी मुंबई ने देशभर में अपनी बादशाहत कायम करते हुए सुपर स्वच्छ लीग में पहला स्थान हासिल किया है। सूरत दूसरे और आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा तीसरे स्थान पर रहा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को स्वच्छता सर्वेक्षण के विजेता शहरों को पुरस्कार प्रदान किए।

पिछले सर्वेक्षण में सुपर स्वच्छ लीग में इंदौर पहले, सूरत दूसरे और नवी मुंबई तीसरे स्थान पर था। इस बार नवी मुंबई ने लंबी छलांग लगाते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, राजस्थान में जयपुर और मध्य प्रदेश में ग्वालियर को सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया।

चंडीगढ़ ने हासिल किया देश में दूसरा स्थान

स्वच्छता सर्वेक्षण में चंडीगढ़ ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। 3 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में चंडीगढ़ देशभर में दूसरे स्थान पर रहा। मध्य प्रदेश के उज्जैन ने इस श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया।

मेंटर सिटी श्रेणी में अहमदाबाद अव्वल

मेंटर सिटी श्रेणी में अहमदाबाद को पहला, इंदौर को दूसरा और तिरुपति को तीसरा स्थान मिला। स्वच्छ शहर जोड़ी पहल के तहत इन शहरों के साथ क्रमशः साणंद, देपालपुर और कुप्पम को मेंटी सिटी के रूप में जोड़ा गया था।

इस बार सर्वेक्षण में रिवर टाउन और अर्बन रिवर फ्रंट्स के साथ समुद्र तटीय शहरों के लिए भी विशेष मूल्यांकन व्यवस्था रखी गई।

भोपाल को इस बार नहीं मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

पिछले सर्वेक्षण में देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर बनने वाला भोपाल इस बार राष्ट्रीय पुरस्कारों की दौड़ में जगह नहीं बना सका। इसकी प्रमुख वजह आदमपुर छावनी में जमा करीब 5 लाख टन पुराने कचरे का निपटान नहीं होना बताया जा रहा है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी प्रकरण लंबित है।

43 मानकों पर हुआ शहरों का मूल्यांकन

स्वच्छता सर्वेक्षण में शहरों को 43 अलग-अलग मानकों के आधार पर परखा गया। इनमें कचरा संग्रहण, गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण, कचरे का निस्तारण, सार्वजनिक स्थानों की सफाई और स्वच्छता अभियान में नागरिकों की भागीदारी जैसे पहलू शामिल रहे।

सर्वेक्षण के नतीजों ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि शहरों की स्वच्छता रैंकिंग केवल सफाई व्यवस्था ही नहीं, बल्कि बेहतर कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी पर भी निर्भर करती है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अर्शदीप सिंह ने मॉडल गर्लफ्रेंड से की सगाई! स्वच्छता सर्वेक्षण में नवी मुंबई नंबर-1! चंडीगढ़ ने भी मारी बाजी अकाल तख्त ने सोशल मीडिया विवाद के चलते दो कीर्तन जत्थों पर लगाया एक महीने का प्रतिबंध केमिकल टैंक बना मौत का कुआं! 3 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत चेकिंग से बचने के लिए ASI को बाइक से कुचला! इलाज के दौरान मौत मॉर्निंग वॉक के दौरान बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़! AIIMS में भर्ती चंडीगढ़ में हेरिटेज मैनहोल कवर की सुरक्षा के लिए उठी मांग, अंतरराष्ट्रीय बाजार में है करोड़ों की कीमत बाघापुराना झड़प: पूर्व पार्षद का बेटा घायल, दोनों पक्षों पर मामले दर्ज चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में दिखा अनूठा नजारा, 10 साल की बच्ची और 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने एक साथ ली हिस्सा हिमाचल में पैराग्लाइडिंग के दौरान दर्दनाक हादसा! बीर-बिलिंग में पर्यटक की मौत