Home Breaking News BJP के आरोपों पर CM सुक्खू का जवाब! बोले- 100 कमरों वाला...

BJP के आरोपों पर CM सुक्खू का जवाब! बोले- 100 कमरों वाला नया पीटरहॉफ बनाएंगे

शिमला।राजवीर दीक्षित

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकारी संपत्तियों को बेचने के आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को जवाब दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार किसी भी सरकारी संपत्ति को न तो बेचेगी और न ही किसी को उसे लूटने देगी। ऐतिहासिक पीटरहॉफ को लेकर चल रहे विवाद पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे बेचने की कोई योजना नहीं है, बल्कि यहां करीब 100 कमरों वाली बड़ी और बेहतर इमारत विकसित करने की तैयारी है।

शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुक्खू ने कहा कि पुराने पीटरहॉफ में लीकेज की समस्या है और भवन की हालत खराब हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पुरानी इमारत आग में नष्ट हो गई थी, जिसके बाद पिछली सरकार के कार्यकाल में नए भवन का निर्माण किया गया था। अब सरकार इसे और बेहतर सुविधाओं के साथ विकसित करना चाहती है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने करीब 5,000 बीघा जमीन कस्टमाइज्ड पैकेज के तहत 99 साल की लीज पर मात्र एक रुपये में दे दी थी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सरकारी संपत्तियों की बिक्री या दुरुपयोग की अनुमति नहीं देगी।

आगामी विधानसभा शीतकालीन सत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सबसे लंबा शीतकालीन सत्र निर्धारित किया है। उन्होंने भाजपा विधायकों से सदन में वॉकआउट करने के बजाय जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा करने की अपील की।

सुक्खू ने कहा कि विपक्ष को जनता से जुड़े सवाल उठाने चाहिए और बहस में भाग लेना चाहिए। उन्होंने भाजपा विधायक दल में नाराजगी होने का दावा करते हुए कहा कि सत्र के दौरान विपक्ष का रवैया देखने लायक होगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि शीतकालीन सत्र पहले आयोजित करने का उद्देश्य प्रदेश के पर्यटन सीजन को प्रभावित होने से बचाना है, क्योंकि पर्यटन हिमाचल की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की पुस्तक ‘एक अनुभव, एक यादें’ के 16 नवंबर को दिल्ली में होने वाले विमोचन पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक सोनिया गांधी के राजनीतिक सफर और व्यक्तिगत अनुभवों को दर्शाती है।

सुक्खू ने कहा कि सोनिया गांधी ने देश की राजनीतिक यात्रा को करीब से देखा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के देश की एकता और अखंडता के लिए किए गए बलिदानों का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में सोनिया गांधी की भूमिका की सराहना की।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी AI से नौकरियों पर खतरा! भारत पर असर को लेकर मूडीज का अलर्ट BJP के आरोपों पर CM सुक्खू का जवाब! बोले- 100 कमरों वाला नया पीटरहॉफ बनाएंगे दीवाली के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में स्वच्छता की पोल खुली, कचरे से पटे मिले कैंपस के मुख्य स्थल भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री चंडीगढ़: बीजेपी मेडिकल सेल ने जीएमसीएच-32 में पीजी मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाने पर जताई खुशी खेलों से नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती दे रहे युवा: मुकेश अग्निहोत्री अमृतसर के कोटला बाथूगढ़ गांव को मिला 1.70 करोड़ रुपये का नया खेल स्टेडियम शिमला में फंसे रूसी पैराग्लाइडर का रेस्क्यू, एक-एक सेकंड पर टिकी थीं सबकी निगाहें चंडीगढ़ की ऑलराउंडर काशीवी गौतम इंग्लैंड सीरीज के लिए इंडिया ए टीमों में शामिल