Home Breaking News नशे के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे CM सुक्खू, मंडी में 13 नवंबर...

नशे के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे CM सुक्खू, मंडी में 13 नवंबर को जागरूकता मार्च

मंडी।राजवीर दीक्षित

हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत 13 नवंबर को मंडी में चिट्टा विरोधी जागरूकता वॉकथॉन आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को चिट्टे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाना है।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) बिमल गुप्ता मंडी पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त अपूर्व देवगन और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पड्डल मैदान का निरीक्षण किया।

अधिकारियों के साथ बैठक में बिमल गुप्ता ने कार्यक्रम के सुचारू आयोजन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे समाज को इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने लोगों से सरकार के नशामुक्त हिमाचल अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के खिलाफ जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। मंडी में होने वाली वॉकथॉन के जरिए खासतौर पर युवाओं को चिट्टे के घातक प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसमें शामिल प्रतिभागी हिमाचल को नशामुक्त बनाने की शपथ भी लेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियां और नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। परिवहन, पेयजल, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, सफाई और भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है। विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।

निरीक्षण और बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
नशे के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे CM सुक्खू, मंडी में 13 नवंबर को जागरूकता मार्च पंजाब और हरियाणा पुलिस ने 2027 विधानसभा चुनावों से पहले बढ़ाई आपसी तालमेल बाबा नौध सिंह: 95 वर्ष की आयु में स्वर्ण मंदिर की रक्षा के लिए शहीद हुए महान सिख योद्धा मोहाली गैरेज आगजनी मामला: भूमि विवाद के चलते 14 कारें जलाई गईं, पांच पर मामला दर्ज पंजाब के संगरूर में फ्लाईओवर से टकराई पीआरटीसी बस, तीन की मौत और 18 घायल हिमाचल की कला विरासत का उत्सव! चित्रकार शोभा सिंह की 125वीं जयंती पर विशेष आयोजन पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर से शुरू होगी ईवीएम और वीवीपैट की पहली जांच पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) का बड़ा ऐलान, भाजपा और अकाली धड़ों से गठबंधन से इंकार अमृतसर का ऐतिहासिक गांव चीचा: सिख योद्धाओं और मिसलों के काल से जुड़ा है इसका गौरवशाली इतिहास मिशिता और हेताक्ष ने चंडीगढ़ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में जीते अंडर-11 खिताब