Home Haryana फायरिंग में 2 युवकों को गोलियों से भूना

फायरिंग में 2 युवकों को गोलियों से भूना

झज्जर। राजवीर दीक्षित 

 

(Two youths gunned down in a shooting incident) हरियाणा के झज्जर जिले के ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में विकास और बलराम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले झज्जर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए रोहतक PGI रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को हुई इस वारदात के दौरान अचानक गोलियों की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों को कई गोलियां लगी हैं।

हथियार लहराते हुए फरार हुए हमलावर

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुरानी रंजिश में फायरिंग की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों युवकों की हमलावरों के साथ रंजिश होने की बात सामने आई है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही फायरिंग के पीछे की असली वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल गांव में पुलिस तैनात है और मामले की जांच जारी है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अमृतपाल सिंह ने 17 नवंबर को एक दिन की हिरासत पैरोल मांगी; अदालत सोमवार को याचिका पर सुनवाई करेगी आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-14): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल आज का पंचांग (2026-11-14): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-14): आज के पूज्य देव (भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी), पूजा विधान एवं महात्म्य AAP ने चंडीगढ़ एमसी चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की भगवंत मान की पाकिस्तान यात्रा के लिए राष्ट्रीय नीति मंजूरी का मार्गदर्शन करेगी: विदेश मंत्रालय जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को दादी के अंतिम संस्कार के लिए एक दिन की पैरोल मिली पंजाब में आप के साथ गठबंधन की संभावनाओं को कांग्रेस ने नकारा, चरणजीत सिंह चन्नी का बयान पंजाब में 13 नवंबर से महंगा हुआ वेरका दूध, नई दरें लागू संयुक्त किसान मोर्चा ने पीएम मोदी के दावों पर उठाए सवाल, 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा