Home Himachal बर्फबारी के बाद अलर्ट मोड पर पुलिस, हिमाचल आने वाले पर्यटकों के...

बर्फबारी के बाद अलर्ट मोड पर पुलिस, हिमाचल आने वाले पर्यटकों के लिए सलाह जारी

शिमला।राजवीर दीक्षित

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों और प्रमुख पहाड़ी दर्रों में ताजा बर्फबारी से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शिंकुला, बारालाचा और कुंजुम टॉप सहित कई क्षेत्रों में गुरुवार देर रात से लगातार बर्फ गिर रही है। मनाली के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी शुरू हो गई है।

बर्फबारी के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए असुरक्षित हो गई हैं। हालात को देखते हुए पुलिस ने शुक्रवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है।

पुलिस के अनुसार, शिंकुला और बारालाचा दर्रों की ओर यातायात बंद कर दिया गया है। कुंजुम टॉप की ओर भी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है, जबकि छत्रू की ओर जाने वाला मार्ग बंद कर दिया गया है।

आपात स्थिति में सड़क और मौसम की स्थिति का आकलन करने के बाद ही उचित स्नो चेन लगे 4X4 वाहनों को जाने की अनुमति दी जा सकती है।

बर्फबारी के चलते लाहौल-स्पीति में रोहतांग से कोकसर, दारचा से सरचू, ग्राम्फू से बातल, लोसर से बातल और रोहली से कढ़ू नाला को जोड़ने वाले मार्ग भी बंद कर दिए गए हैं।

मनाली में गुलाबा से आगे वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई है। पुलिस और जिला प्रशासन ने पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों को मौसम और सड़क की स्थिति सामान्य होने तक ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा से बचने की सलाह दी है।

ताजा बर्फबारी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

मनाली में एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े मोंटी के मुताबिक, दिवाली के बाद दिल्ली और एनसीआर सहित मैदानी इलाकों से पर्यटक प्रदूषण से राहत पाने के लिए हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। ताजा बर्फबारी से राज्य का आकर्षण और बढ़ सकता है।

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने 15 नवंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने और बारिश-बर्फबारी का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पहली शादी कायम, फिर भी लिव-इन का हक! हाईकोर्ट का बड़ा आदेश साबुन के पानी की फिसलनों से पंजाब की शान तक: 7 साल की kapisha verma का स्केटिंग सफर बर्फबारी के बाद अलर्ट मोड पर पुलिस, हिमाचल आने वाले पर्यटकों के लिए सलाह जारी पिस्टल साफ करते ASI को लगी गोली; मौत! चंडीगढ़ में जनगणना का प्रशिक्षण शुरू, 25 जनवरी से होगी आबादी की गिनती पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ से 48 घंटे मिल सकती है प्रदूषण से राहत, चंडीगढ़ में बारिश की संभावना नहीं भारत और इज़राइल के बीच कॉम्बैट पावर और क्षमता निर्माण साझेदारी पर विचार-विमर्श पंजाब: 1992 के लापता होने के मामले में पूर्व एसएसपी को पांच साल की सजा हिमाचल के पर्यटन को झटका? भुंतर एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या में गिरावट चंडीगढ़ में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए प्रमुख चौराहों पर मिस्ट फव्वारे लगाने की योजना