Home Una News बाल दिवस पर स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में खेलों का धमाल!

बाल दिवस पर स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में खेलों का धमाल!

ऊना। सत्यदेव शर्मा 

 

(A sports extravaganza at Scholars Unified School on Children’s Day!) जिला मुख्यालय स्थित स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्कूल परिसर में दिनभर खेलों और मनोरंजक गतिविधियों की रौनक देखने को मिली।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा ने विद्यार्थियों को बाल दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियां भी जरूरी हैं। खेलों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, एकाग्रता और टीम भावना विकसित होती है।

 

ऑब्स्टेकल रेस में आदित्य और आरुही रहे प्रथम
पांचवीं कक्षा की ऑब्स्टेकल रेस के लड़कों के वर्ग में आदित्य ने पहला, आरित ने दूसरा और नक्ष ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में आरुही प्रथम, यदवी द्वितीय और मनदीप कौर तृतीय रहीं।

हुला हूप रेस में इन विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
हुला हूप रेस के लड़कियों के वर्ग में इशिका, सिमर और अवरीत ने भाग लिया। लड़कों के वर्ग में नमन, शिवाय, प्रांशुल, आरव सैनी और माधव ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

बैलून बैलेंस रेस में दिखा संतुलनबैलेंस द बैलून रेस के लड़कियों के वर्ग में अनन्या शर्मा, आइना ठाकुर, रुहिन, अमोलिका, सीरत शर्मा और सीरत ने भाग लिया। लड़कों के वर्ग में सुमित शर्मा, रेयांश सैनी, रचित शर्मा और पीयूष ने हिस्सा लिया। वहीं बैलून बैलेंस गतिविधि में प्रानवी और परनीत की जोड़ी के साथ रुहानी और काशवी की जोड़ी ने भाग लिया।

कोन एंड रिंग रेस में बच्चों ने दिखाया कौशल
कोन एंड रिंग रेस के लड़कों के वर्ग में समर्थ, दिव्यांश, आर्यन, विरैन, वंश सैनी, अवनीत, गुरदीप, श्रव और तेजस ने भाग लिया। लड़कियों के वर्ग में समृद्धि, तनिष्का और तन्वी ने हिस्सा लिया।

हर्डल रेस में भी दिखा उत्साह
हर्डल रेस के लड़कों के वर्ग में मनन, अद्विक, एहसास, एकांश, अयान, अभिमन्यु और अनिकेत ने भाग लिया। लड़कियों के वर्ग में अनिका, दीक्षा, नव्या, रिद्धि और नितिका ने अपनी खेल प्रतिभा दिखाई।

बोट रेस और शटल रेस में भी हुई प्रतिस्पर्धा
बोट रेस में सुमित, रेयांश और आरव की टीम के अलावा दिव्यांश और अक्षत की जोड़ी तथा प्रांजल ने भाग लिया। शटल रेस के लड़कों के वर्ग में अक्षज सलारिया, अक्षज धीमान, आरव राणा, रेहान, आगम, अखिलेश, आरव कौशिक, हर्षिधा और रणवी ने हिस्सा लिया। लड़कियों के वर्ग में सुधीक्षा और समीक्षा की जोड़ी तथा वसुधा और सीरत की जोड़ी ने भाग लिया।

लकी सर्कल और लेमन रेस में भी बच्चों ने लिया हिस्सा
लकी सर्कल गतिविधि में कृषक गर्ग, स्तव्य ठाकुर, अभियंत, सूर्यांश, ओजस्वी, परमिश, गुरनूर, हर्षदीप, वृंदा, अर्णव और आरव पुरी ने भाग लिया। वहीं लेमन रेस में प्रबल, शिवाय, अनायशा, जशिया, अभिराज, अवनी सैनी, रणवीर, विहान, रवनीत, शिवांश, समर्थ संतोष, वैष्णवी, हिमांशी और विनायक ने हिस्सा लिया।

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए कौन असेंबल, कलर जंपिंग चैलेंज, म्यूजिकल चेयर, बैलून रिंग गेम और पास द बॉटल गेम भी आयोजित किए गए। इन गतिविधियों में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करना रहा।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
7 लाख की रिश्वत मांगने वाला JE गिरफ्तार! 3 लाख लेते पकड़ा चंडीगढ़ में फैंसी वीकल नंबरों की बहार, 10 महीनों में प्रशासन ने कमाए 21.63 करोड़ रुपये बाल दिवस पर स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में खेलों का धमाल! 367 करोड़ का खनन घोटाला! पूर्व ADC समेत 2 गिरफ्तार हिमाचल में डेंटल शिक्षा के विस्तार की तैयारी, चमियाणा में नए कैंपस की संभावना बीबी जागीर कौर की शिरोमणि अकाली दल में वापसी टली, अब 15 नवंबर को होगा पुनर्मिलन टिकट कटते ही AAP विधायक के बागी तेवर! बोले- चुनाव तो जरूर लड़ूंगा दंगल की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग देंगे: मुकेश अग्निहोत्री चंडीगढ़ स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप:नीवान और अवनी ने जीते अंडर-13 खिताब कंगना रनौत की टिप्पणी पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने BJP को घेरा