Home Chandigarh चंडीगढ़ और मोहाली में बड़ी राहत: सिर्फ 4 घंटे में घर पहुंचेगा...

चंडीगढ़ और मोहाली में बड़ी राहत: सिर्फ 4 घंटे में घर पहुंचेगा 5 और 10 किलो का इंडेन एलपीजी सिलेंडर, बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा कनेक्शन

चंडीगढ़ और मोहाली में बड़ी राहत: सिर्फ 4 घंटे में घर पहुंचेगा 5 और 10 किलो का इंडेन एलपीजी सिलेंडर, बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा कनेक्शन

द टारगेट न्यूज़:

इंडियन ऑयल ने चंडीगढ़ और मोहाली में 5 किलो और 10 किलो के इंडेन एलपीजी सिलेंडरों की एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा शुरू कर दी है। यह पहल उन परिवारों के लिए वरदान साबित होगी जिनके पास नियमित एलपीजी कनेक्शन नहीं है या जिन्हें ब्लैक मार्केट से रिफिल लेने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। ‘इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ’ और ‘छोटू’ ब्रांड नाम से शुरू की गई इस नई सेवा के तहत बुकिंग के महज चार घंटे के भीतर घर पर सिलेंडर की डिलीवरी का वादा किया गया है। इसके जरिए ग्राहक न्यूनतम दस्तावेजों के साथ नया कनेक्शन ले सकेंगे, जिसमें एड्रेस प्रूफ की भी आवश्यकता नहीं होगी। यह कदम उन प्रवासियों, छात्रों, कामकाजी पेशवरों और छोटे परिवारों के लिए बेहद फायदेमंद होगा जिनके पास स्थानीय पते के दस्तावेज नहीं हैं और वे अक्सर अवैध रूप से बेचे जाने वाले सिलेंडरों पर निर्भर रहते हैं। अवैध बाजार में ये सिलेंडर 2,500 रुपये तक में बिकते हैं, जबकि आधिकारिक घरेलू रिफिल की कीमत 951.50 रुपये है। इंडियन ऑयल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ और मोहाली में इस सेवा का उद्देश्य एलपीजी को अधिक सुलभ बनाना और पारंपरिक बुकिंग प्रक्रियाओं की असुविधा को खत्म करना है। ग्राहक इंडियनऑल वन ऐप, कंपनी के पोर्टल cx.Indianoil, व्हाट्सएप नंबर 7588888824, मिस्ड कॉल नंबर 8454955555, टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 और एसएमएस/आईवीआरएस 7718955555 के जरिए सिलेंडर बुक कर सकते हैं। कंपनी ने नए कनेक्शन और रिफिल की कुल शुरुआती लागत 4,786.50 रुपये तय की है। 10 किलो का एक्सट्रालाइट सिलेंडर कंपोजिट मटेरियल से बना है, जो पारंपरिक स्टील सिलेंडरों की तुलना में हल्का, जंग रहित और पारदर्शी पट्टियों वाला है, जिससे उपभोक्ता गैस का स्तर आसानी से देख सकते हैं। इंडियन ऑयल के चेयरमैन एएस साहनी ने जुलाई में पुणे से एक्सट्रालाइट नाउ की शुरुआत की थी, जिसे अब चंडीगढ़ और मोहाली तक बढ़ा दिया गया है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अनियंत्रित शहरी विकास और खराब प्लानिंग की मार झेल रहा गुरदासपुर, निवासियों की बढ़ गईं मुश्किलें CM सुक्खू का बड़ा बयान! हिमाचल के हितों को ध्यान में रखकर बनेगी औद्योगिक नीति गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व पर पंजाब में तीन दिवसीय भव्य आयोजन, सीएम भगवंत सिंह मान ने की तैयारियों की समीक्षा सरकारी संपत्तियों को लेकर हिमाचल की राजनीति में विवाद तेज, विधानसभा में उठे सवाल पंजाब में आज से नितिन नवीन के नेतृत्व में बीजेपी की यात्रा शुरू, चुनावी तैयारियों की होगी परख चंडीगढ़: पुनर्वास कॉलोनी के निवासियों को मिला बड़ा तोहफा, एडमिनिस्ट्रेटर कटारिया ने किया फ्रीहोल्ड अधिकारों का ऐलान क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर उद्योगपति से 6.94 लाख की साइबर ठगी, एक क्लिक में खाली हुआ बैंक खाता! GMADA जांच में ईडी की रडार पर सत्ताधारी दल का राजनीतिक नियुक्त व्यक्ति पंजाब की कारोबारी राजधानी लुधियाना वेस्ट में जेल की राजनीति से त्रिकोणीय मुकाबला जीरकपुर में एसयूवी पर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची महिला और उसका बेटा