Home Haryana ₹20 हजार की घूस लेते कंप्यूटर ऑपरेटर दबोचा, ACB का बड़ा एक्शन!

₹20 हजार की घूस लेते कंप्यूटर ऑपरेटर दबोचा, ACB का बड़ा एक्शन!

सोनीपत। राजवीर दीक्षित 

 

(Computer operator caught taking a ₹20,000 bribe; major action by the ACB!) हरियाणा के सोनीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को तहसीलदार कार्यालय से जुड़े कंप्यूटर ऑपरेटर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर जमीन की तक्सीम यानी बंटवारे का काम करवाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंजीत दहिया के रूप में हुई है। एसीबी की टीम ने उसे सोनीपत के मिनी सचिवालय स्थित तहसीलदार कार्यालय के सामने बने ऑफिस से पकड़ा।

जमीन के बंटवारे के नाम पर मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, आरोपी मंजीत दहिया ने जमीन की तक्सीम से संबंधित काम के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

मंगलवार को एसीबी की टीम ने मिनी सचिवालय में कार्रवाई करते हुए आरोपी को कथित रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

तहसील कार्यालय के सामने हुई कार्रवाई

एसीबी की टीम ने तहसीलदार कार्यालय के सामने स्थित ऑफिस में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी को 20 हजार रुपये की रकम लेते हुए पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है।

गिरफ्तारी के बाद टीम ने मौके पर जांच शुरू कर दी और मामले से जुड़े तथ्यों तथा साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।

आरोपी से पूछताछ जारी

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आरोपी मंजीत दहिया से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि रिश्वत की मांग किन परिस्थितियों में की गई और मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।

फिलहाल एसीबी की कार्रवाई जारी है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
नैना देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी भिड़ी, 3 की मौत, 27 घायल! पीजीआई में 6 लाख के इंजेक्शन चोरी का मामला: कोर्ट ने आरोपी अटेंडेंट की जमानत याचिका खारिज की ₹20 हजार की घूस लेते कंप्यूटर ऑपरेटर दबोचा, ACB का बड़ा एक्शन! सोनिया गांधी की नई पुस्तक चर्चा में! CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया लोकार्पण चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी घोटाला: सीबीआई ने पूर्व कर्मचारी अनुभव मिश्रा के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की IPL से धोनी की विदाई! अब CSK के मेंटर बनेंगे कैप्टन कूल SAD-BJP गठबंधन की चर्चाओं के बीच सुखबीर बादल ने फिर रद्द की 'पंजाब बचाओ यात्रा' इंस्टाग्राम पर अश्लील-हिंसक कंटेंट पर शिकंजा, AI करेगा पोस्ट फिल्टर! ASEAN देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा देने की तैयारी चंडीगढ़ में थम नहीं रहा पटाखों का शोर, नियमों की धज्जियां उड़ा रहे लोग; हवा भी हुई जहरीली