Home International भारत-अमेरिका का बड़ा एक्शन: ड्रग्स नेटवर्क के 6 सदस्य गिरफ्तार

भारत-अमेरिका का बड़ा एक्शन: ड्रग्स नेटवर्क के 6 सदस्य गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित 

 

(Major action by India and the US: 6 members of a drug network arrested) भारत और अमेरिका की एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह नेटवर्क कथित तौर पर अमेरिका में मनो-सक्रिय पदार्थों और ओपिओइड दवाओं की अवैध सप्लाई कर रहा था।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के मुताबिक, अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) के साथ मिलकर चलाए गए इस अभियान को ‘ऑपरेशन मॉनसून थंडर’ नाम दिया गया था। इसके तहत 4 से 13 नवंबर के बीच हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ में कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

NCB के बयान के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क का खुलासा दोनों देशों की एजेंसियों के बीच साझा की गई खुफिया जानकारियों के आधार पर हुआ। जांच में सामने आया कि गिरोह कथित तौर पर अमेरिका में बैठे ग्राहकों तक मनो-सक्रिय पदार्थों और ओपिओइड यानी NRx दवाओं की अवैध आपूर्ति कर रहा था।

करीब 5 लाख गोलियों की सप्लाई का खुलासा

जांच एजेंसियों को अब तक मिले रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों के मुताबिक, जून 2022 से नवंबर 2026 के बीच इस नेटवर्क ने अमेरिका में करीब 3,000 पार्सल भेजे। इन पार्सलों के जरिए लगभग 5 लाख गोलियों की सप्लाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।

NCB और अमेरिकी DEA अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, सप्लाई चैन और अवैध कारोबार के पूरे दायरे की जांच कर रही हैं।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
खेत में मिला बॉडीबिल्डर का गोली लगा शव, 2 दिन से था लापता ₹100 करोड़ का रोड प्रोजेक्ट, किशनगढ़-करतारपुर सड़क होगी चौड़ी भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, कार ट्रक से टकराई भारत-अमेरिका का बड़ा एक्शन: ड्रग्स नेटवर्क के 6 सदस्य गिरफ्तार नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री पर छापा, 9,391 बोतलें बरामद! महिलाओं को ₹1500 देने का वादा अधूरा? BJP ने कांग्रेस को घेरा! इंदिरा गांधी की याद में हिमाचल, CM सुक्खू ने अर्पित किए श्रद्धासुमन सोलन में जमीन के सौदों पर ब्रेक! क्या अब बचेंगे हिमाचल के पहाड़? दो लड़कियों की आत्महत्या से मचा हड़कंप, CM सुक्खू ने दिए जांच के आदेश! हिमाचल विधानसभा में बवाल! सेना पर टिप्पणी को लेकर BJP का वॉकआउट