Home Haryana अस्पताल में BJP महिला नेता से मारपीट! डिप्टी CMO पर बदसलूकी के...

अस्पताल में BJP महिला नेता से मारपीट! डिप्टी CMO पर बदसलूकी के आरोप

हरियाणा। राजवीर दीक्षित 

 

(BJP woman leader assaulted at hospital! Deputy CMO accused of misbehavior) हरियाणा के जींद स्थित जिला नागरिक अस्पताल में भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पुत्रवधू का CT स्कैन कराने पहुंचीं कौशल्या देवी ने अस्पताल के डिप्टी CMO डॉ. राजेश भोला और स्टाफ पर बदसलूकी व मारपीट के आरोप लगाए हैं। वहीं, डिप्टी CMO ने आरोपों को निराधार बताते हुए विवाद की अलग वजह बताई है।

घटना के बाद अस्पताल में हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर भाजपा नेता और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।

‘भाजपा का नाम लेते ही डॉक्टर भड़क गए’

कंडेला गांव निवासी कौशल्या देवी के मुताबिक, वह भाजपा पिंडारा मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। गुरुवार को वह अपनी पुत्रवधू का CT स्कैन कराने अस्पताल पहुंची थीं। पर्ची बनवाने के लिए कमरा नंबर 22 में गईं तो डॉक्टर भोला ने कथित तौर पर उनके साथ गलत व्यवहार किया।

कौशल्या देवी का आरोप है कि भाजपा से जुड़ा होने की बात कहने पर डॉक्टर ने उन्हें कमरे से बाहर जाने को कहा। वह बाहर बैठ गईं, लेकिन कुछ देर बाद फोन कर दोबारा अंदर बुलाया गया।

‘कुत्ता कहकर बुलाया’, मारपीट का आरोप

महिला नेत्री का आरोप है कि दोबारा बुलाते समय डॉक्टर ने अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उनके अनुसार, कमरे में पहुंचने पर वहां 7-8 लोग मौजूद थे, जिन्होंने उनके साथ मारपीट की।

कौशल्या देवी ने बताया कि इस दौरान उनके कंधे और गर्दन पर चोट आई। उनके साथ आए एक-दो अन्य लोगों को भी चोट लगने का दावा किया गया है। उन्होंने अस्पताल के गार्ड पर भी अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया।

डिप्टी CMO ने बताया विवाद का दूसरा पक्ष

डिप्टी CMO डॉ. राजेश भोला ने महिला नेत्री के आरोपों को गलत बताया। उनके अनुसार, भाजपा के मंडल पदाधिकारी CT स्कैन कराने के लिए आए थे। उन्होंने मरीज की पर्ची बनवाने को कहा और पर्ची आने के बाद मरीज को अंदर बुलाने के निर्देश दिए।

डॉ. भोला के मुताबिक, इसी दौरान एक महिला फोन पर बात करते हुए अंदर आने लगी। टोकने पर उसने ऑनलाइन मीटिंग चलने की बात कही। इसके बाद उन्होंने CT स्कैन विभाग के प्रमुख को फोन कर दो स्कैन करने के लिए कहा।

पर्ची छीनने को लेकर स्टाफ में हाथापाई

डॉ. भोला ने आरोप लगाया कि मरीज जब वार्ड ब्वाय अमित के साथ CT स्कैन के लिए जा रहा था, तभी HKRN के फायरमैन अंकित ने उसके हाथ से पर्ची छीन ली। उन्होंने अंकित को फोन कर ऐसा नहीं करने को कहा।

उनके अनुसार, इसके बाद अंकित और अमित के बीच हाथापाई हुई। डॉ. भोला ने यह भी दावा किया कि जाते समय खुद को मंडल अध्यक्ष बताने वाले रेढ़ू ने अमित को अस्पताल से बाहर मिलने पर देख लेने की धमकी दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कौशल्या देवी, डिप्टी CMO और अस्पताल स्टाफ से मामले की जानकारी ली।

फिलहाल दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अस्पताल में BJP महिला नेता से मारपीट! डिप्टी CMO पर बदसलूकी के आरोप मोगा में नशे के आदी बेटे ने सोते समय पिता को मारी गोली, वारदात के बाद से आरोपी फरार PU हॉस्टल में BTech छात्र की मौत, कमरे में मिला शव तिरुपति में सोने की बरसात! चेन्नई के दंपती ने चढ़ाए 121 किलो जेवर हिमाचल में मौसम का नया अपडेट, बारिश नहीं और कई जिलों में कोहरे की चेतावनी मोगा में AAP रैली से पहले कर्मचारी नेता हिरासत में, थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन के बाद रिहा होटल में गोलियों की बरसात! 4 युवकों की हत्या, गैंगवार में फिर खूनी खेल घोड़ी पर सवार हुई दुल्हन! रूढ़ियों को तोड़ दिया बराबरी का संदेश शिमला की सड़कों पर कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च, भाजपा के खिलाफ उठाई आवाज स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल की छात्रा शश्विता ने क्विज प्रतियोगिता में मारी बाजी