नंगल । सत्यदेव शर्मा
BBMB के PESCO कर्मचारियों के भविष्य और रोजगार की सुरक्षा का मुद्दा अब जोर पकड़ने लगा है। कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मांगेवाल स्थित डॉ. सुभाष शर्मा के निवास पर उनसे मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि BBMB के STP प्लांट को आउटसोर्स किए जाने की प्रक्रिया के चलते वहां कार्यरत 26 कर्मचारियों को BBMB में ही एडजस्ट किया जाए, ताकि उनके रोजगार पर संकट न आए।
इसके साथ ही पंजाब सरकार द्वारा PESCO कर्मचारियों के लिए बनाई गई नई पॉलिसी को BBMB में भी तुरंत लागू करने की मांग उठाई गई, जिससे कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके।
डॉ. सुभाष शर्मा ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए BBMB चेयरमैन से बातचीत की और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया।
डॉ. शर्मा के अनुसार, BBMB चेयरमैन ने दोनों मुद्दों पर जल्द आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों का गंभीरता से समाधान होना चाहिए। 26 कर्मचारियों के रोजगार की सुरक्षा और नई पॉलिसी का लाभ दिलाना महत्वपूर्ण विषय हैं।
अब देखना होगा कि BBMB प्रबंधन कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कितनी जल्दी ठोस कदम उठाता है।













