Home Himachal Pradesh हिमाचल मुख्यमंत्री की अचानक तबीयत बिगड़ी: शिमला IGMC में भर्ती करवाये गए।

हिमाचल मुख्यमंत्री की अचानक तबीयत बिगड़ी: शिमला IGMC में भर्ती करवाये गए।

शिमला । राजवीर दीक्षित

(Health Scare for Himachal CM Sukhu: Rushed to IGMC for Check-Up) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए तुरंत IGMC शिमला लाया गया है। जहां डॉक्टरों ने उनके टेस्ट किए। डॉक्टरों ने उन्हें रेस्ट की सलाह दी। डॉक्टरों की जांच के बाद वह शिमला में CM के सरकारी आवास ओक ओवर में लौट गए।

सीएम के स्वास्थ्य के बारे में आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि पेट में हल्के दर्द के बाद सीएम स्वास्थ्य जांच को आईजीएमसी पहुंचे थे। फिलहाल वह सरकारी आवास ओक ओवर में आराम कर रहे हैं।

➡️ पंजाब पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड का नंगल में देखें कारनामा। Video देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीते कल ही कैबिनेट मीटिंग ली और पूरी तरह स्वस्थ थे। देर रात को ही अचानक उनके पेट में दर्द उठा।

मुख्यमंत्री बीते 7 अक्टूबर माह में भी बीमार पड़े थे। तब डॉक्टरों ने उनके पेट में इन्फेक्शन के साथ साथ पैंक्रियाटाइटिस बताया था।

एक सप्ताह तक AIIMS दिल्ली में भर्ती होने के बाद सीएम स्वस्थ होकर लौटे थे। जून 2023 में भी सीएम बीमार पड़े थे। तब उन्होंने चंडीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल से उपचार कराया था।

Translate »
error: Content is protected !!