Home Latest सरकार के मुफ्त शिक्षा के दावों की पोल खुली! हाईकोर्ट ने प्रशासन...

सरकार के मुफ्त शिक्षा के दावों की पोल खुली! हाईकोर्ट ने प्रशासन को दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी!

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(High Court Issues Ultimatum: Punjab and Chandigarh Must Answer for Students Left Bookless) पंजाब और चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के छात्रों को आधा सत्र बीतने के बावजूद किताबें न मिलने पर हाईकोर्ट ने सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस जारी करते हुए 4 अक्तूबर तक जवाब देने का आदेश दिया है।

अगर जवाब नहीं दिया गया, तो पंजाब के स्कूली शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और चंडीगढ़ के शिक्षा निदेशक को अदालत में व्यक्तिगत रूप से हाजिर होना पड़ेगा।

➡️ देखें Video: टारगेट न्यूज का असर, डीएफओ रेंज अफसर के साथ नंगल के जंगल में पहुंचे।

चंडीगढ़ निवासी दीप्ति सिंह द्वारा दाखिल याचिका में एडवोकेट रंजन लखनपाल ने कहा कि सरकार मुफ्त शिक्षा का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। आधे सत्र के बाद भी छात्रों को किताबें नहीं मिली हैं, जिससे गरीब छात्रों के लिए प्राइवेट स्कूलों के बच्चों से मुकाबला करना मुश्किल हो गया है।

याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समान अवसर देने की बात करता है, लेकिन बिना किताबों के सरकारी स्कूलों के छात्र कैसे आगे बढ़ेंगे? इस गंभीर स्थिति को देखते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और यूटी प्रशासन से तुरंत जवाब मांगा है।

4 अक्तूबर तक जवाब नहीं मिला तो होगी कार्रवाई!

हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 4 अक्तूबर तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है और कहा है कि इस मामले में कोई देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पांच दिन तक कोहरे की गिरफ्त में रहेगा हिमाचल, मौसम विभाग का अलर्ट कसाब के वकील फीस के इंतजार में! 15 साल बाद भी बकाया नहीं मिला करतारपुर कॉरिडोर पर दिल्ली हाई कोर्ट का हस्तक्षेप से इनकार, केंद्र के पाले में फैसला राशन वितरण व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, PDS दुकानों की नियमित निगरानी होगी पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल! तीन बड़े शहरों को नए कमिश्नर पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: कांग्रेस ने गठबंधन के विकल्प रखे खुले, परगट सिंह बोले- हाईकमान लेगा अंतिम फैसला गुरु नानक की वाणी से मिलती है इंसानियत को दिशा: हिमाचल के राज्यपाल बेटी की मौत पर मां को 18 लाख मुआवजा, 30 दिन में भुगतान के आदेश! तरनतारन में आप महिला सरपंच और उनके पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान; भाजपा ने मान सरकार को घेरा घर के टैंक में डूबी BSc छात्रा, पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार!