देश दुनिया मे 2025 नववर्ष का किया जोरदार ढंग से स्वागत, सबसे पहले यहां आया नया साल 2025

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Global Countdown: How Different Cultures Celebrate the Birth of 2025) नया साल 2025 को पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जा रहा है। रात 12 बजते ही भारत समेत पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूब गई। नए सपने और नई उम्मीदें लेकर साल 2025 सबसे पहले किरिबाती गणराज्य के क्रिसमस आइलैंड पहुंचा।

विभिन्न देशों में इसकी शुरुआत अलग-अलग समय क्षेत्रों के अनुसार होती है, और हर देश की अपनी विशेष परंपराएँ हैं। कुछ देशों में नए साल का जश्न रात भर पार्टीज, संगीत, और आतिशबाजी के साथ मनाया जाता है, जबकि कुछ जगहों पर धार्मिक रिवाजों के साथ स्वागत होता है। जैसे ही घड़ी की सुइयाँ जैसे ही 12 बजे पर टिकी दुनिया भर में लोग नए साल के जश्न मे डूब गये। खासकर बड़े शहरों में आतिशबाजी और समारोहों का दृश्य अद्भुत होता है। इस मौके पर लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक नई शुरुआत करने की कामना की।

➡️ Video: पुलिस ने ढूंढ निकाले शहर में शिकार करने वाले। Click at Link

दुनिया के अलग-अलग हिस्से में लोग अपने-अपने तरीके से नए साल का जश्न मनाया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया भर के लोगो नए साल का जश्न एक साथ नहीं, बल्कि अलग-अलग समय पर मनाया गया। इसकी वजह है पृथ्वी का घूमना, जिसके चलते इसके अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग समय पर नए साल की शुरुआत होगी। आइए एक नजर डालते हैं कि दुनिया नए साल का स्वागत कैसे करेगी

साल 2025 का स्वागत करने वाला पहला स्थान किरिबाती गणराज्य का क्रिसमस आइलैंड है। प्रशांत महासागर में स्थित इस छोटा से द्वीप में भारतीय समयानुसार 31 दिसम्बर को शाम 3.30 बजे ही साल का कैलेंडर बदल गया है। इसके तुरंत बाद न्यूजीलैंड के चैथम द्वीप पर शाम 3.45 बजे नए साल का स्वागत हुआ। न्यूजीलैंड के प्रमुख शहर ऑकलैंड और वेलिंगटन में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे साल 2025 शुरू हो गया।।

➡️ पढ़ाई करने गई रोपड़ की तनवीर कौर की कनाडा में धूम, बन गई ट्रक ड्राइवर। लड़कियों के लिए मिसाल, पंजाब का नाम कर रही है रोशन। Click at Link

पृथ्वी पर नए साल का स्वागत करने के लिए अंतिम स्थान हवाई के दक्षिण-पश्चिम में स्थित बेकर और हाउलैंड के द्वीप होंगे। यहां 1 जनवरी को भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे नया साल मनाया जाएगा।

महाराष्ट्र के मुंबई और पंजाब में लोगों ने नववर्ष 2025 का स्वागत धूमधाम से किया। कहीं लोगों ने फूलों से नववर्ष लिखकर दीप जलाए तो कहीं नाच-गाकर नए साल का जश्न मनाया।