Home Punjab Elante मॉल में चली गोली, दहशत का माहौल, सुरक्षा पर उठे सवाल

Elante मॉल में चली गोली, दहशत का माहौल, सुरक्षा पर उठे सवाल

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Gunfire at Elante Mall: Panic Erupts, Security Concerns Rise)चंडीगढ़ के एलांते मॉल में बेसमेंट पार्किंग में अचानक चली गोली ने अफरातफरी का माहौल बना दिया। घटना तब हुई जब एक वैलेट कर्मचारी से गलती से ट्रिगर दब गया, जिससे गोली पास खड़ी वोल्वो कार में जा लगी।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

घटना से मॉल में मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनते ही भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने छानबीन शुरू की और पाया कि गोली एक लाइसेंसी पिस्तौल से गलती से चली थी।

क्या कहती है पुलिस और प्रशासन?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी वैलेट ने कार मालिक और कंपनी को तुरंत सूचना दी। जांच में पता चला कि पिस्तौल का लाइसेंस वैध था, लेकिन इस तरह की चूक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी। वहीं, मॉल प्रशासन ने कहा कि यह घटना उनके अधिकार क्षेत्र के बाहर हुई है, लेकिन वे जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।

🟦➡ SDM की शब्दावली सुन कर हर कोई है हैरान।

मॉल में पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं!

एलांते मॉल में सुरक्षा को लेकर पहले भी कई गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं:

5 महीने पहले टीवी एक्ट्रेस मायशा दीक्षित और उनकी मौसी छत से गिरी टाइलों से घायल हुई थीं।

23 जून 2024 को टॉय ट्रेन हादसे में 11 साल के बच्चे की मौत हुई थी।

दिसंबर 2024 में क्रिसमस कार्निवल के दौरान हैंगिंग लाइट गिरने से 4.5 साल की बच्ची घायल हो गई थी।

➡ चिट्टे का कारोबारियों की तो इनके पास सूची है। होना चाहिए बड़ा एक्शन।

सुरक्षा पर सवाल, क्या मॉल प्रशासन लेगा कोई कदम?

बार-बार हो रही घटनाओं के कारण मॉल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन का कहना है कि सभी पर्यटकों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है, लेकिन लगातार हो रही घटनाएं खतरे की घंटी बजा रही हैं।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
PGIMER के डॉक्टरों ने की जटिल हार्ट वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी, हैदराबाद के नेशनल कॉन्फ्रेंस में हुआ लाइव प्रसारण भारत की बड़ी कामयाबी: ₹2 में मिलेगी बर्ड फ्लू की स्वदेशी वैक्सीन! ASI हत्याकांड का आरोपी मोहाली में ढेर, होटल में छिपा था गैंगस्टर ‘वंदे मातरम्’ के नाम पर निकाह से इनकार, मौलवी हिरासत में नूरपुरबेदी में इंडोर स्टेडियम से कम्युनिटी सेंटर तक कई प्रोजेक्ट खेत में मिला बॉडीबिल्डर का गोली लगा शव, 2 दिन से था लापता ₹100 करोड़ का रोड प्रोजेक्ट, किशनगढ़-करतारपुर सड़क होगी चौड़ी भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, कार ट्रक से टकराई भारत-अमेरिका का बड़ा एक्शन: ड्रग्स नेटवर्क के 6 सदस्य गिरफ्तार नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री पर छापा, 9,391 बोतलें बरामद!