Home Breaking News ऊना में हमला और धमकी देने के मामले में अमरीश राणा,अमित मनकोटिया...

ऊना में हमला और धमकी देने के मामले में अमरीश राणा,अमित मनकोटिया समेत 2 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया केस।

ऊना । राजवीर दीक्षित
(Case Filed Against Amrish Rana, Amit Mankotia & 2 Unknown in Una Threat & Attack Incident)हिमाचल प्रदेश के ऊना में गगरेट थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें ठाकुर स्टोन क्रशर गुगलैहड़ के ममालिक संदीप सिंह की शिकायत पर अमरीश राणा, अमित मनकोटिया और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
यह प्राथमिकी अभियोग संख्या 40/25 के तहत विभिन्न धाराओं में 16 अप्रैल 2025 को पंजीकृत की गई।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता संदीप सिंह ने आरोप लगाया कि 12 अप्रैल को अमरीश राणा अपने साथियों सहित स्वां नदी के तटबांध पर पहुंचा था और उनके स्टोन क्रशर के कर्मचारियों को डरा-धमका कर चला गया।

Video देखें: सावधानी हटी, दुर्घटना घटी, दिनदहाड़े हो गई वारदात।

इसके बाद, 15 अप्रैल की रात करीब 10 बजे, अमरीश राणा दो गाड़ियों में सवार होकर अमित मनकोटिया और दो अन्य व्यक्तियों के साथ फिर से मौके पर पहुंचा।
अमरीश राणा ने हाथ में दराट लहराते हुए JCB चालक शिव कुमार और टिप्पर चालक संजय राणा को धमकाया और कहा कि यदि वे उनकी बात नहीं मानेंगे तो जान से मार दिया जाएगा।

Video देखें: लोकेशन-व्यूज-लाइक्स और आखरी Reel..

डर के कारण दोनों चालकों को JCB और टिप्पर लेकर स्वां नदी की ओर जाना पड़ा। वहां आरोपियों ने दोनों वाहनों के इंजन में किसी प्रकार का पदार्थ डालकर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया और उनके टायरों की हवा निकाल दी।

Video देखें: हिमाचल की धरती से सिख जथेबंदियो का ऐलान।

आरोप है कि अमरीश राणा ने पैसे न देने की स्थिति में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी, जिससे कर्मचारियों और शिकायतकर्ता को जान का खतरा महसूस हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में धारा 126(2), 308(4), 62, 324(5), 352, 351(2), 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
उधर पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने कहा कि जल्द ही दोषियों को गिरफ़्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Video देखें: शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस शहर में, शराब ठेकेदार ने कर दिया करनामा

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
इजराइल को भारत के ऑपरेशनल अनुभव, स्वदेशी इंजीनियरिंग से सीखना चाहिए: विशेषज्ञ तापमान सामान्य से ऊपर बढ़ने के कारण चंडीगढ़ ट्राइसिटी में गीले सप्ताहांत की संभावना है करीबी जीत के बाद चंडीगढ़ के क्यूइस्ट दुग्गल विश्व टूर्नामेंट में आगे बढ़े पंजाब सरकार का पैनल 18 नवंबर को अकाल तख्त समिति से मुलाकात करेगा भर्ती मैदान में युवाओं का कड़ा इम्तिहान, 901 में से 134 ने पार किया टेस्ट फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा में शामिल होंगे 80 लाख, पंजाब के मुख्यमंत्री ने लिया जायजा कम उम्र में बढ़ रही शुगर की बीमारी, हिमाचल में सिर्फ 14.5% मरीजों को राहत कंगना रनौत पर शिमला में पुलिस कार्रवाई, सोनिया गांधी से जुड़ी टिप्पणी पर FIR बठिंडा की लड़की ने 2 मिनट में 100 शब्द उल्टा बोलकर बनाया रिकॉर्ड High Court seeks Punjab Govt's reply on non-operational Samgauli plant