Home Crime ऑफिस के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से हत्या! बाइक सवार बदमाश...

ऑफिस के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से हत्या! बाइक सवार बदमाश फरार

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित 

 

(Property dealer shot dead outside his office! Bike-borne assailants flee) हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में शुक्रवार शाम बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात रोहतक रोड स्थित उनके कार्यालय के बाहर हुई। हमलावरों ने उस समय ताबड़तोड़ फायरिंग की, जब प्रॉपर्टी डीलर अपनी कार में बैठ रहे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

मृतक की पहचान प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल के रूप में हुई है। अचानक हुई फायरिंग से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

ऑफिस के बाहर ही बरसाईं गोलियां

जानकारी के अनुसार, बिजेंद्र पहल शुक्रवार शाम रोहतक रोड स्थित अपने कार्यालय से बाहर निकले थे। जैसे ही वह अपनी गाड़ी में बैठने लगे, बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं। हमले के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए।

पुलिस और क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही गोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम ब्रांच की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस वारदात से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
ऑफिस के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से हत्या! बाइक सवार बदमाश फरार सीवर सफाई में मशीनों का उपयोग अनिवार्य: सफाई कर्मचारी आयोग पंजाब में 2027 का चुनावी चक्रव्यूह! RSS-BJP की हाईलेवल बैठक यमुना में पानी का संकट! भाखड़ा-पोंग डैम का जलस्तर भी लुढ़का शिव मंदिर के पास अवैध माइनिंग! BJP ने खोला मोर्चा कनाडा में सिख व्यक्ति पर घृणा अपराध: पगड़ी उतारने और बियर डालने के मामले में तीन किशोर गिरफ्तार Microsoft की सेवाएं ठप! दुनिया भर में हड़कंप 7 लाख की रिश्वत मांगने वाला JE गिरफ्तार! 3 लाख लेते पकड़ा चंडीगढ़ में फैंसी वीकल नंबरों की बहार, 10 महीनों में प्रशासन ने कमाए 21.63 करोड़ रुपये बाल दिवस पर स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में खेलों का धमाल!