Home Latest आम आदमी क्लीनिक को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों की गोलियां लेकर...

आम आदमी क्लीनिक को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों की गोलियां लेकर हुए फरार

मोहाली । राजवीर दीक्षित

(Thieves Target Aam Aadmi Clinic in Mohali After Hospital Thefts) अस्पतालों में चोरी घटनाओं को अंजाम देने के बाद चोरों ने इस बार मोहाली के फेज 11 में स्थित आम आदमी क्लीनिक को निशाना बनाया है।

जानकारी के अनुसार चोर दवाइयां और इंजेक्शन लेकर फरार हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह चोरी नशे के आदी चोरों ने की है। क्योंकि क्लीनिक से करीब 10 हजार नशे की गोलियां भी गायब हैं।

➡️ नंगल में इस वॉयरल Video का सच जानने के लिए उत्सुक हुए लोग! Video देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

गौरतलब है कि क्लीनिक में नशे के आदी लोगों को नशे की गोलियां दी जाती थीं। माना जा रहा है कि इसी वजह से नशे के आदी चोरों ने इस क्लीनिक को निशाना बनाया है और चोर दवाइयां लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Translate »
error: Content is protected !!