Home accident रनवे पर आपस में टकराए Air India और IndiGo के विमान, अहमदाबाद...

रनवे पर आपस में टकराए Air India और IndiGo के विमान, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मची सनसनी

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Air India and IndiGo Aircraft Collide on Runway, Panic at Ahmedabad Airport”) अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बुधवार शाम उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब Air India और IndiGo के दो विमान रनवे के पास आमने-सामने आ गए। जानकारी के मुताबिक, मुंबई से अहमदाबाद पहुंची Air India की फ्लाइट लैंडिंग के बाद पार्किंग बे की ओर बढ़ रही थी, लेकिन इसी दौरान विमान गलत दिशा में मुड़ गया। इससे वह उस टैक्सीवे पर पहुंच गया, जहां मुंबई जाने वाली IndiGo की फ्लाइट टेकऑफ की तैयारी कर रही थी।

घटना के दौरान एयरपोर्ट पर कुछ पल के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की सतर्कता और दोनों विमानों के पायलटों की सूझबूझ के चलते दोनों विमान समय रहते रुक गए। बताया जा रहा है कि दोनों विमानों के बीच करीब 200 मीटर की सुरक्षित दूरी बनी रही, जिससे एक बड़ा विमान हादसा होने से टल गया।

Air India ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 24 जून को हुई इस घटना में उनकी फ्लाइट AI 2493 लैंडिंग के बाद पार्किंग बे की ओर जाते समय गलत दिशा में मुड़ गई थी। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल पूरी तरह सुरक्षित हैं। बाद में विमान को सुरक्षित रूप से निर्धारित पार्किंग बे तक पहुंचा दिया गया।

एयरलाइन ने यह भी बताया कि मामले की जानकारी संबंधित नियामक प्राधिकरण को दे दी गई है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती तौर पर इसे गंभीर सुरक्षा चूक माना जा रहा है, हालांकि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि गलती किस स्तर पर हुई।

फिलहाल इस घटना ने विमानन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं और यात्रियों के बीच भी चिंता का माहौल बना हुआ है।

Translate »
error: Content is protected !!