चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है।
सूची में अन्य प्रमुख नामों में अजनाला से कुलदीप धालीवाल, मोहाली से कुलवंत सिंह, पायल से मनविंदर सिंह ग्यासपुरा और कोटकपूरा से कुलतार सिंह संधवां शामिल हैं।
बड़ी अपडेट जो सामने आ रही है वह श्री आनंदपुर साहिब से विधायक व कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को पार्टी किसी और जगह से चुनाव लड़वा सकती है। पंजाब सरकार में सबसे बड़े कैबिनेट रैंक में शिक्षा व लोकल बॉडी विभाग में शामिल रहने के बावजूद श्री आनंदपुर साहिब को कुछ खास नही मिल पाया कही न कही यह कारण हो सकते है,हालांकि फ़िलहाल यह मामला चर्चा का विषय है। इससे पहले वह साहनेवाल सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके है।



















