Home Punjab H-1B वीजा 2026: अमेरिका जाने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ी खबर!

H-1B वीजा 2026: अमेरिका जाने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ी खबर!

दिल्ली । राजवीर दीक्षित

(H-1B Visa 2026: Registration Now Open for Skilled Workers)अमेरिका में नौकरी का सपना देखने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है! वित्तीय वर्ष 2026 के लिए H-1B वीजा पंजीकरण 7 मार्च से शुरू हो गया है और 24 मार्च तक जारी रहेगा। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवाएं (USCIS) इस बार कई नए बदलावों के साथ पंजीकरण प्रक्रिया को लागू कर रही हैं।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

बड़ी बातें जो आपको जाननी चाहिए:

✔ पंजीकरण शुल्क में वृद्धि: अब H-1B वीजा पंजीकरण के लिए 215 डॉलर (लगभग 18,730 रुपये) का शुल्क लगेगा, जो पहले 10 डॉलर था।
✔ लाभार्थी-केंद्रित चयन प्रक्रिया: अब पंजीकरण का चयन सामान्य पंजीकरण के आधार पर नहीं, बल्कि विशिष्ट लाभार्थियों के आधार पर किया जाएगा।
✔ ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य: हर आवेदक को USCIS ऑनलाइन खाता बनाना और फीस का भुगतान करना होगा।
✔ नियोक्ताओं के लिए नई शर्तें: जिनके पास USCIS खाता नहीं है, उन्हें संगठनात्मक खाता बनाना आवश्यक होगा।
✔ क्रेडिट कार्ड लेन-देन सीमा में वृद्धि: लेन-देन सीमा $99,999.99 तक बढ़ा दी गई है, जिससे भुगतान में आसानी होगी।

🟨🟨🟨 पंजाब में लोकसभा सीटों को कम करने की तैयारी के बीच सियासी भूचाल,बड़ी हलचल

किन सेक्टर्स के लिए फायदेमंद?

IT, हेल्थकेयर, इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में काम करने के इच्छुक विदेशी पेशेवरों को यह वीजा सबसे ज्यादा फायदा देगा।

31 मार्च को आएगा नतीजा!

USCIS 31 मार्च को चुने गए आवेदकों और उनके प्रतिनिधियों को सूचित करेगा।

अगर आपका सपना अमेरिका में नौकरी पाने का है, तो यह सुनहरा मौका हो सकता है! जल्दी करें, आवेदन की अंतिम तारीख 24 मार्च है!

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ और मोहाली में बड़ी राहत: सिर्फ 4 घंटे में घर पहुंचेगा 5 और 10 किलो का इंडेन एलपीजी सिलेंडर, बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा कनेक्शन पंजाब के सीएम भगवंत मान का बादल परिवार और कांग्रेस पर तीखा हमला, 'लोक मिलनी' में गिनाईं उपलब्धियां सोनिया गांधी की पुस्तक विमोचन में कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी से तेज हुई राजनीतिक अटकलें पंजाब में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर उठे सवाल, इस साल अब तक 6 जवानों की मौत पूर्व DIG एचएस भुल्लर के कथित सहयोगी कृषानु शारदा के खिलाफ ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया पंजाब में टार्गेटेड अटैक: इस साल छठे पुलिसकर्मी की हत्या, संगरूर से लौट रहे हेड कांस्टेबल को बाइक सवारों ने गोली मारी चंडीगढ़ पुलिस में बंपर प्रमोशन: सिपाही से डीएसपी तक 1675 कर्मियों को मिली पदोन्नति, खत्म हुआ वरिष्ठता का बैकलॉग हिट-एंड-रन के अलग-अलग मामलों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, बाइक सवारों को तेज रफ्तार वाहनों ने कुचला चंडीगढ़ प्रशासन ने अधिसूचित किए नए अग्निशमन सुरक्षा नियम, 1991 के नियम हुए रद्द चंडीगढ़ स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप: राजन ने जीता स्वर्ण पदक, विभिन्न वर्गों के परिणाम घोषित