Home Crime स्कॉर्पियो की टक्कर से खेतों में पलटी रेहड़ी, 6 महिलाएं घायल

स्कॉर्पियो की टक्कर से खेतों में पलटी रेहड़ी, 6 महिलाएं घायल

जालंधर। राजवीर दीक्षित

(Cart overturns in fields after collision with Scorpio; 6 women injured) नकोदर-नूरमहल मुख्य मार्ग पर उप्पल खालसा गांव के गेट के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पेट्रोल पंप के नजदीक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने आगे जा रहे मोटरसाइकिल जुगाड़ू रेहड़े को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेहड़ा सड़क किनारे खेतों में जा पलटा। हादसे में छह महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें एक महिला की आंख पर गंभीर चोट आई।

रेहड़ा चालक राजकुमार, निवासी लांबड़ा, ने बताया कि वह रहमानपुरा क्षेत्र की छह महिलाओं को लेकर नूरमहल की ओर जा रहा था। सभी महिलाएं कबाड़ और पुराने अखबार एकत्र करने का काम करती हैं। उप्पल खालसा गेट के पास पीछे से आई लाल रंग की स्कॉर्पियो ने रेहड़े को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। चार महिलाएं और दो युवतियां घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक महिला के चेहरे और आंख पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी आंख बाहर निकल आई।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि 108 एंबुलेंस और 112 पुलिस हेल्पलाइन पर कई बार फोन करने के बावजूद करीब आधे घंटे तक मदद नहीं पहुंची।

इसके बाद रेहड़ा चालक राजकुमार ने खुद घायलों को अपने रेहड़े पर सिविल अस्पताल नकोदर पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
सोनिया गांधी की पुस्तक विमोचन में कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी से तेज हुई राजनीतिक अटकलें पंजाब में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर उठे सवाल, इस साल अब तक 6 जवानों की मौत पूर्व DIG एचएस भुल्लर के कथित सहयोगी कृषानु शारदा के खिलाफ ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया पंजाब में टार्गेटेड अटैक: इस साल छठे पुलिसकर्मी की हत्या, संगरूर से लौट रहे हेड कांस्टेबल को बाइक सवारों ने गोली मारी चंडीगढ़ पुलिस में बंपर प्रमोशन: सिपाही से डीएसपी तक 1675 कर्मियों को मिली पदोन्नति, खत्म हुआ वरिष्ठता का बैकलॉग हिट-एंड-रन के अलग-अलग मामलों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, बाइक सवारों को तेज रफ्तार वाहनों ने कुचला चंडीगढ़ प्रशासन ने अधिसूचित किए नए अग्निशमन सुरक्षा नियम, 1991 के नियम हुए रद्द चंडीगढ़ स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप: राजन ने जीता स्वर्ण पदक, विभिन्न वर्गों के परिणाम घोषित आज का विस्तृत राशिफल (17 नवंबर 2026): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल आज का पंचांग 17 नवंबर 2026: जानिए तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त