Home Bollywood जिस्मफरोशी से कमाया पैसा, बाथरूम से निकले नोटों के ढेर! जब बॉलीवुड...

जिस्मफरोशी से कमाया पैसा, बाथरूम से निकले नोटों के ढेर! जब बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ने…

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Money earned through prostitution, heaps of cash found in the bathroom! When the famous Bollywood actress… “) बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती के लिए आज भी याद की जाती हैं। एक समय ऐसा था जब उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर राज करती थीं और लाखों लोग उनके दीवाने थे। लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़ा एक विवाद ऐसा भी रहा, जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था।

साल 1978 में माला सिन्हा के घर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा था। रेड के दौरान अधिकारियों को बाथरूम की दीवारों के अंदर बने लॉकर मिले, जिनमें करीब 12 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। उस दौर में यह रकम बेहद बड़ी मानी जाती थी। मामला जब अदालत तक पहुंचा तो अभिनेत्री की तरफ से ऐसा बयान सामने आया जिसने हर किसी को चौंका दिया। बचाव में कहा गया कि यह पैसा जिस्मफरोशी से कमाया गया था।

इस बयान के सामने आते ही देशभर में सनसनी फैल गई। बाद में माला सिन्हा ने सफाई देते हुए कहा कि उनके वकीलों ने उन्हें ऐसा बयान देने की सलाह दी थी, ताकि टैक्स चोरी और अवैध संपत्ति के आरोपों से बचा जा सके। हालांकि इस बयान से उनका पैसा तो बच गया, लेकिन उनकी छवि को बड़ा नुकसान पहुंचा।

फिल्मी दुनिया में माला सिन्हा का योगदान बेहद खास रहा है। उन पर फिल्माया गया मशहूर गीत “आपकी नजरों ने समझा, प्यार के काबिल मुझे” आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। उन्हें साल 1992 में पद्म श्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

Translate »
error: Content is protected !!