Home Chandigarh रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: टिकट बुकिंग के समय यह काम...

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: टिकट बुकिंग के समय यह काम न करें, नहीं तो AI आपका अकाउंट बंद कर देगा

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Big news for railway passengers: Don’t do this while booking tickets, otherwise AI may block your account”) रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे के टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म IRCTC⁠� ने अब टिकट दलालों और फर्जी बुकिंग करने वालों के खिलाफ AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। अब Tatkal टिकट बुक करना पहले जितना आसान नहीं रहेगा, क्योंकि आपकी हर गतिविधि पर AI की नजर होगी।

नई व्यवस्था के तहत अगर कोई यूजर टिकट बुकिंग के दौरान बहुत तेज़ी से फॉर्म भरता है, कॉपी-पेस्ट करता है या ऑटो-फिल टूल्स का इस्तेमाल करता है, तो सिस्टम उसे तुरंत संदिग्ध मान सकता है। रेलवे का कहना है कि सामान्य इंसान को यात्री की जानकारी भरने में कुछ समय लगता है, लेकिन अगर कोई यूजर सिर्फ 4-5 सेकंड में पूरा फॉर्म भर देता है तो AI उसे बॉट या स्क्रिप्ट की मदद से की गई बुकिंग मान सकता है। ऐसे मामलों में अकाउंट ब्लॉक होने तक की कार्रवाई हो सकती है।

रेलवे अब केवल बुकिंग स्पीड ही नहीं बल्कि यूजर की टाइपिंग स्टाइल, लॉगइन पैटर्न, IP एड्रेस और डिवाइस एक्टिविटी भी ट्रैक करेगा। अगर एक ही डिवाइस से बार-बार संदिग्ध गतिविधियां होती हैं या लगातार लॉगइन-लॉगआउट किया जाता है, तो 24 घंटे की रोक भी लगाई जा सकती है।

इस कदम का सबसे बड़ा फायदा आम यात्रियों को मिलेगा। लंबे समय से दलाल ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर के जरिए सेकंडों में Tatkal टिकट बुक कर लेते थे, जिससे आम लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाती थी। अब AI की सख्ती के बाद फर्जी बुकिंग पर लगाम लगेगी और असली यात्रियों के लिए टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे केवल सामान्य तरीके से ही टिकट बुक करें और किसी भी तरह के शॉर्टकट या सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने से बचें।

Translate »
error: Content is protected !!