Home Breaking News चंडीगढ़ में क्लर्क और स्टेनो भर्ती की शुरुआत,कर लो तैयारी,जान लो पूरी...

चंडीगढ़ में क्लर्क और स्टेनो भर्ती की शुरुआत,कर लो तैयारी,जान लो पूरी जानकारी।

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Chandigarh Clerk and Steno Recruitment) सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। चंडीगढ़ प्रशासन ने क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों पर बंपर भर्तियां निकाल दी हैं। इस भर्ती के तहत कुल 257 पद भरे जाएंगे, जिसमें क्लर्क के 234 और स्टेनो टाइपिस्ट के 23 पद शामिल हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 6 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे, जिससे उम्मीदवारों को तैयारी का अच्छा मौका मिल रहा है। खास बात यह है कि इस भर्ती को केंद्र सरकार से मंजूरी भी मिल चुकी है, जिससे इसकी विश्वसनीयता और बढ़ जाती है।

अगर सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती तौर पर लगभग 35,000 से 40,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिल सकता है। यह भर्ती 7वें वेतन आयोग के लेवल-2 के तहत होगी, जिसमें बेसिक सैलरी 19,900 से लेकर 63,200 रुपये तक निर्धारित है।

योग्यता की बात करें तो क्लर्क पद के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना और अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट होना जरूरी है। वहीं स्टेनो टाइपिस्ट के लिए ग्रेजुएशन के साथ 80 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड मांगी गई है।

उम्र सीमा 18 से 27 साल रखी गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, टाइपिंग/स्किल टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच शामिल होंगे। भारत का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है, लेकिन आरक्षण का लाभ केवल पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के उम्मीदवारों को मिलेगा।
यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका साबित हो सकती ।

Translate »
error: Content is protected !!