गैजेट डेस्क।
(“Now change your Gmail ID without losing data.”) Google ने अपने करोड़ों यूज़र्स के लिए एक बेहद खास और लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा फीचर पेश किया है। अब यूज़र्स अपनी Gmail आईडी को आसानी से बदल सकेंगे, वो भी बिना किसी डेटा लॉस के। यानी अब न तो पुरानी ईमेल्स खोने का डर होगा और न ही फोटो या फाइल्स के ट्रांसफर की झंझट।
पहले जब भी कोई यूज़र अपनी ईमेल आईडी बदलना चाहता था, तो उसे नया अकाउंट बनाना पड़ता था और फिर पुराने डेटा को ट्रांसफर करना काफी मुश्किल होता था। लेकिन इस नए अपडेट के बाद आपका सारा डेटा—चाहे वो ईमेल्स हों, कॉन्टैक्ट्स या Google Drive की फाइल्स—नई आईडी पर अपने आप सुरक्षित ट्रांसफर हो जाएगा।
इस फीचर की एक और खास बात यह है कि आपकी पुरानी Gmail आईडी डिलीट नहीं होगी, बल्कि एक “Alias” यानी उपनाम के रूप में काम करेगी। इसका मतलब है कि अगर कोई आपकी पुरानी आईडी पर मेल भेजेगा, तो वह सीधे आपकी नई आईडी पर ही प्राप्त होगा।
हालांकि, इस सुविधा के साथ कुछ नियम भी लागू किए गए हैं। यूज़र्स साल में केवल एक बार ही अपनी ईमेल आईडी बदल सकेंगे और पूरी लाइफटाइम में अधिकतम तीन बार ही यूज़रनेम बदलने की अनुमति होगी। साथ ही, नया यूज़रनेम तभी मिलेगा जब वह पहले से किसी और के पास न हो।
फिलहाल यह फीचर अमेरिका में शुरू किया गया है, लेकिन जल्द ही भारत समेत अन्य देशों में भी रोलआउट किया जाएगा। जब यह आपके अकाउंट में उपलब्ध होगा, तो आप Google Account Settings में जाकर “Personal Info” सेक्शन से अपना नया ईमेल एड्रेस सेट कर पाएंगे।
यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो अपनी पुरानी या अनप्रोफेशनल ईमेल आईडी को बदलकर एक बेहतर और प्रोफेशनल पहचान बनाना चाहते हैं।



















