Home Chandigarh खीरा खाने वाले सावधान! आपकी यह एक मामूली गलती खीरे को बना...

खीरा खाने वाले सावधान! आपकी यह एक मामूली गलती खीरे को बना सकती है ‘ज़हर’, जानिए इसे खाने का सही तरीका”

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Cucumber Lovers, Beware! This One Common Mistake Can Turn Your Cucumber into ‘Poison’ — Know the Right Way to Eat It”) गर्मियों का मौसम आते ही खीरा लोगों की पहली पसंद बन जाता है। शरीर को ठंडक पहुंचाने और पानी की कमी को दूर करने के लिए खीरे को बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें करीब 95 प्रतिशत पानी होता है, जो गर्मी, लू और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खीरा खाते समय की गई कुछ छोटी-छोटी गलतियां आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, खीरा खाने के तुरंत बाद पानी पीना सबसे आम गलती है। खीरे में पहले से ही भरपूर मात्रा में पानी मौजूद होता है। ऐसे में तुरंत पानी पीने से पाचन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, जिससे पेट दर्द, उल्टी, दस्त या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसके अलावा रात के समय खीरा खाना भी सही नहीं माना जाता। खीरे में मौजूद फाइबर को पचने में समय लगता है। देर रात इसका सेवन करने से गैस, एसिडिटी और पेट भारी होने की शिकायत हो सकती है, जिससे नींद भी प्रभावित होती है।

एक और बड़ी गलती है खीरे का छिलका पूरी तरह उतारकर खाना। विशेषज्ञों का कहना है कि खीरे के छिलके में कई जरूरी विटामिन, मिनरल्स और फाइबर मौजूद होते हैं। इसलिए इसे अच्छी तरह धोकर छिलके सहित खाना अधिक लाभदायक माना जाता है।

खीरा खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर का होता है। इस समय इसका सेवन शरीर को लंबे समय तक ठंडा रखने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही खीरा खाने के कम से कम 30 से 45 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए।

अगर आप वजन कम करने के लिए खीरा खा रहे हैं तो उस पर ज्यादा सफेद नमक डालने से बचें। इसकी जगह काला नमक या काली मिर्च का इस्तेमाल करना बेहतर विकल्प माना जाता है।

गर्मी के मौसम में खीरा जरूर खाएं, लेकिन सही तरीके से, ताकि इसके फायदे पूरी तरह मिल सकें।

Translate »
error: Content is protected !!