पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन।

नई दिल्ली । राजवीर दीक्षित

(India Mourns: Former Prime Minister Manmohan Singh Passes Away at 92) पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

➡️ Video: एक्शन में आई नंगल पुलिस। CCTV में कैद हो गई सारी घटना।

जानकारी के अनुसार साल 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह काफी बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका जन्म 26 सितम्बर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था।