Home Breaking News शिमला के धामी में फिर जीवंत हुई ऐतिहासिक परंपरा, पत्थर मेले का...

शिमला के धामी में फिर जीवंत हुई ऐतिहासिक परंपरा, पत्थर मेले का हुआ आयोजन

धामी (शिमला)।राजवीर दीक्षित

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के धामी क्षेत्र में सदियों पुरानी पत्थर मेले की परंपरा सोमवार को पूरे उत्साह के साथ निभाई गई। इस अनूठे आयोजन को देखने के लिए हजारों लोग जुटे। मेले में दो समूहों के बीच करीब 25 मिनट तक पत्थरबाजी हुई, जिसमें महेश वर्मा के चेहरे पर पत्थर लगने से चोट आई।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3:30 बजे मेले की शुरुआत हुई। इसके बाद परंपरा के तहत दोनों समूहों के प्रतिभागियों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। करीब 25 मिनट तक चली इस पत्थरबाजी का समापन महेश वर्मा के घायल होने के बाद हुआ। उन्हें खेल का चौरा स्थित सत्ती स्मारक स्थल पर ले जाया गया, जहां धार्मिक अनुष्ठान के दौरान उनके रक्त से स्थानीय देवी को तिलक लगाया गया। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पूर्व राजपरिवार के सदस्यों ने भगवान नरसिंह के समक्ष शीश नवाया। धामी रियासत के पूर्व शासक परिवार के उत्तराधिकारी जगदीप सिंह ने भी पारंपरिक पूजा में हिस्सा लिया और क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।

धामी का पत्थर मेला हर साल दिवाली के अगले दिन आयोजित किया जाता है। इसमें दो समूह भाग लेते हैं। पहला समूह जमोगी कहलाता है, जिसमें जणिया, जमोगी, प्लानिया, कोठी, छैयां और ओखरू गांवों के लोग शामिल होते हैं। दूसरा समूह कटेड़ू कहलाता है, जिसका संबंध पूर्व राजपरिवार से है। इसमें टुंडू, धगौई, बठमाणा और आसपास के गांवों के प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं।

परंपरा के अनुसार, दोनों समूहों के लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते हैं। किसी प्रतिभागी के घायल होने के बाद पत्थरबाजी रोक दी जाती है और उसके रक्त से स्थानीय देवी को तिलक लगाया जाता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पूर्व धामी रियासत में कई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के बाद क्षेत्र की खुशहाली के लिए बलि देने की परंपरा शुरू हुई थी। बाद में रानी ने इस प्रथा को बंद करने का निर्णय लिया। इसके विकल्प के रूप में पत्थरबाजी की परंपरा शुरू की गई।

स्थानीय मान्यता है कि घायल व्यक्ति के रक्त से देवी भद्रकाली को तिलक लगाने से क्षेत्र आपदाओं और बीमारियों से सुरक्षित रहता है तथा सुख-समृद्धि बनी रहती है। यह परंपरा आज भी धामी की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का हिस्सा बनी हुई है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
शिमला के धामी में फिर जीवंत हुई ऐतिहासिक परंपरा, पत्थर मेले का हुआ आयोजन बेटी के जन्म के अगले दिन चमकी मनसा के कारपेंटर की किस्मत, जीता 1.5 करोड़ रुपये का लॉटरी इनाम पंजाब में गन्ने के समर्थन मूल्य और बकाये को लेकर किसानों का 20 नवंबर से जालंधर में रेल और सड़क जाम का ऐलान पंजाब में AAP की राह आसान नहीं! नशे का मुद्दा, नेताओं की नाराजगी और जांच बनी चुनौती कांगड़ा से सिलिकॉन वैली तक की कहानी! रो खन्ना का हिमाचल कनेक्शन कुराली में दिवाली सीजन के दौरान पटाखों की बिक्री 100 करोड़ रुपये के पार पहुंची दिल्ली प्रदूषण संकट: आप का भाजपा पर पंजाब के किसानों को बदनाम करने का आरोप दिवाली की रात खरड़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 1,119 के खतरनाक स्तर पर पहुंचा एनटीएएस ने मासिक नाटक मेले को गुरु तेgh बहादुर को समर्पित किया पंचकूला की घटना के बाद स्कूलों में सुरक्षा उपायों और निगरानी की सख्त जरूरत पर चर्चा