Home Breaking News …और अब इंडिगो फ्लाइट में अफरा-तफरी: भूपेश बघेल यात्रियों समेत विमान में...

…और अब इंडिगो फ्लाइट में अफरा-तफरी: भूपेश बघेल यात्रियों समेत विमान में फंसे

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Congress Leader Bhupesh Baghel Stuck in IndiGo Flight as Door Fails to Open)बुधवार को दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 6E-6312 में बड़ा तकनीकी संकट उत्पन्न हो गया। रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद विमान का दरवाज़ा लगभग आधे घंटे तक नहीं खुला, जिसके चलते यात्रियों में बेचैनी और घबराहट का माहौल बन गया। फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल समेत कई नेता मौजूद थे।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

इस मामले में रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने दावा किया कि एयरपोर्ट पहुंचने के बाद यात्रियों को लंबे समय तक विमान के अंदर ही रहना पड़ा। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 2:20 बजे फ्लाइट की लैंडिंग हुई थी, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण दरवाज़ा नहीं खुल सका और यात्रियों को लगभग 30 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।

Video देखें: महिला राइडर से अश्लील हरकतों का मामला कैद हो गया वीडियो में।

हालांकि, एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिगो की ओर से इस तकनीकी खामी पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है और विमानन एजेंसियों से मामले की जांच की मांग भी उठाई गई है।

Video देखें: झरने में नहा रहे और अचानक आ गया सांप।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जानकारी दी कि दरवाज़ा खुलने के बाद सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी को कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा। घटना के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने एयरलाइन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं

Video देखें: नंगल के जंगल में पैर कटा शव हुआ बरामद।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंचकुला ट्रैफिक पुलिस ने मालिक का पता लगाया, कालका में हिमाचल के युवक को खोया हुआ मोबाइल फोन लौटाया एचसी ने एआईएल मोहाली में प्रवेश चाहने वाले पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए 10 साल की सेवा मानदंड को बरकरार रखा अमृतपाल को 3 घंटे की यात्रा की अनुमति, तारीख बदलने के लिए नई याचिका दायर की क्रिकेट लीग में हरफनमौला प्रदर्शन से चमके आयुष Chandigarh biker Prithvi Dhillon bags supercross league contract अमृतपाल सिंह ने 17 नवंबर को एक दिन की हिरासत पैरोल मांगी; अदालत सोमवार को याचिका पर सुनवाई करेगी आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-14): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल आज का पंचांग (2026-11-14): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-14): आज के पूज्य देव (भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी), पूजा विधान एवं महात्म्य AAP ने चंडीगढ़ एमसी चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की