Home Himachal Pradesh कांगड़ा घाटी रेल पर बड़ा अपडेट! नवरात्र में फिर दौड़ सकती है...

कांगड़ा घाटी रेल पर बड़ा अपडेट! नवरात्र में फिर दौड़ सकती है ट्रेन, इंजन ट्रायल सफल

पालमपुर । राजवीर दीक्षित

(Major update on the Kangra Valley Railway! Trains may run again during Navratri; engine trial successful) पालमपुर के पास बांडला में स्थित सौरभ वन विहार में लंबे समय से प्रस्तावित टॉय ट्रेन को शुरू करने की दिशा में एक और अहम कदम आगे बढ़ा है। सोमवार को रेलवे बोर्ड और इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा के तकनीकी विशेषज्ञों की मौजूदगी में टॉय ट्रेन का दूसरा सफल ट्रायल पूरा किया गया। इस दौरान ट्रेन को 36 यात्रियों के साथ चलाकर इसकी कार्यक्षमता को परखा गया। ट्रायल के दौरान ट्रेन के ट्रैक, मूवमेंट, संचालन और अन्य तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की गई। विशेषज्ञों ने ट्रेन के संचालन से जुड़े विभिन्न मानकों को भी देखा। हालांकि ट्रायल के दौरान कुछ छोटी-मोटी तकनीकी कमियां सामने आईं, जिन्हें लेकर ठेकेदार को जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ट्रेन को पर्यटकों के लिए औपचारिक रूप से शुरू करने से पहले सभी तकनीकी खामियों को दूर करना होगा। दूसरे सफल ट्रायल के बाद अब टॉय ट्रेन के जल्द शुरू होने की उम्मीद और मजबूत हुई है। इसके शुरू होने से सौरभ वन विहार में आने वाले पर्यटकों को एक नया आकर्षण मिलने के साथ क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

पहले ट्रायल ने सिस्टम की तैयारियों से जुड़ी कुछ तकनीकी कमियों को उजागर किया था। हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक इनमें से जरूरी कमियों को हालिया टेस्ट से पहले ठीक कर लिया गया। अब अंतिम चरण में बाकी खामियों को दूर करने के साथ सुरक्षा मानकों की गहन जांच की जाएगी। अधिकारियों का साफ कहना है कि जब तक सिस्टम सभी जरूरी परीक्षणों में खरा नहीं उतरता, तब तक रेगुलर ऑपरेशन शुरू नहीं किया जाएगा।

सौरव वन विहार में पर्यटकों के लिए अब एक नया आकर्षण जुड़ने जा रहा है। यहां तीन कोच वाली टॉय ट्रेन तैयार की गई है, जिसमें एक साथ 36 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। पर्यटकों की इस नई सवारी के लिए वन विहार परिसर के अंदर करीब आधा किलोमीटर लंबा विशेष रेलवे ट्रैक भी बनाया गया है।

खास तौर पर बच्चों के लिए यह टॉय ट्रेन एक नया रोमांच लेकर आएगी। परिवार के साथ सौरव वन विहार पहुंचने वाले पर्यटक अब झील और बोटिंग के साथ-साथ ट्रेन की सवारी का भी आनंद ले सकेंगे। उम्मीद की जा रही है कि टॉय ट्रेन शुरू होने के बाद यह पार्क आने वाले पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण केंद्र बन सकती है।

हालांकि, इससे पहले सामने आई रिपोर्टों में इस ट्रैक की लंबाई करीब 850 मीटर बताई गई थी। अब ट्रैक की लंबाई लगभग 500 मीटर होने की जानकारी सामने आने से माना जा रहा है कि निर्माण कार्य पूरा होने के दौरान इसके अंतिम डिजाइन या रूट में बदलाव किया गया होगा।

सौरव वन विहार पहले से ही अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पर्यटकों के बीच खास पहचान रखता है। यहां मौजूद खूबसूरत झील, बोटिंग की सुविधा और हरियाली लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। अब टॉय ट्रेन के जुड़ने से यहां आने वाले पर्यटकों को मनोरंजन का एक और विकल्प मिलेगा।

धौलाधार की पहाड़ियों की तलहटी में न्यूगल खड्ड के किनारे स्थित यह वन विहार सिर्फ एक पर्यटन स्थल ही नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी खास महत्व रखता है। यह स्थान कारगिल युद्ध के शहीद कैप्टन सौरव कालिया की स्मृति में बनाए गए स्मारक से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में टॉय ट्रेन के शुरू होने से सौरव वन विहार की पर्यटन गतिविधियों को एक नया आकर्षण मिलने की उम्मीद है।

पालमपुर की खूबसूरत वादियों में अब जल्द ही टॉय ट्रेन का सफर लोगों को रोमांचित करता नजर आ सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शांता कुमार की कोशिशों से शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अब लगभग पूरा हो चुका है।

करीब 2 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट का आखिरी टेक्निकल ट्रायल भी सफल रहा है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री और राज्य वन विभाग के सहयोग से प्रोजेक्ट को आर्थिक मदद मिली है।

अब अगला कदम है सुरक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जांचों और बाकी प्रक्रियाओं को पूरा करना। पालमपुर के DFO ने साफ किया है कि सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों पर मुहर लगने के बाद ही इसे आम लोगों के लिए खोला जाएगा। यानी पहाड़ों की खूबसूरती के बीच रेल का रोमांच अब ज्यादा दूर नहीं है।

Translate »
error: Content is protected !!