Home Breaking News पहलगाम का बदला: आतंकियों के ठिकाने ध्वस्त, सेना का बड़ा एक्शन जारी

पहलगाम का बदला: आतंकियों के ठिकाने ध्वस्त, सेना का बड़ा एक्शन जारी

श्रीनगर । राजवीर दीक्षित
(Pahalgam Revenge Begins)जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई शुरू कर दी है। पहलगाम हमले के महज 48 घंटों के भीतर सेना ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाकर छह आतंकियों के घरों को बमों से उड़ा दिया है। यह कार्रवाई त्राल, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां जिलों में अंजाम दी गई है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

जानकारी के अनुसार, सेना ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के सक्रिय आतंकियों के घरों को आईईडी धमाकों से ध्वस्त किया है। पुलवामा निवासी लश्कर के सक्रिय कैडर एहसान अहमद शेख के दो मंजिला घर को विस्फोट कर मिट्टी में मिला दिया गया, वहीं शोपियां में लश्कर आतंकी शाहिद अहमद का ठिकाना भी बर्बाद कर दिया गया।

Video देखें:लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को उनकी पत्नी ने आखरी विदाई दी। इनकी शादी 16 अप्रैल को हुई थी।

ध्वस्त किए गए अन्य आतंकियों में लश्कर के आसिफ शेख, आदिल ठोकर, हारिस अहमद तथा जैश के एहसान उल हक और जाकिर अहमद गनई के नाम प्रमुख हैं। कुलगाम में शुक्रवार रात जाकिर गनी के घर को भी विस्फोट कर उड़ा दिया गया, जो 2023 में लश्कर से जुड़ा था। इसके अलावा बिजबेहरा में आदिल ठोकर के घर पर भी कार्रवाई की गई।

Video देखें: सिखों ने संभाला मोर्चा,सैलानियों के साथ जा खड़े हुए।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को लश्कर-ए-तैयबा के चार heavily armed आतंकियों ने पहलगाम में पर्यटकों के बीच हिंदुओं को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इस वीभत्स हमले के बाद घाटी में आतंक के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है।

Video देखें: शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के विधानसभा में बड़ी साजिश का खुलासा।

सुरक्षा बलों का यह संदेश साफ है – आतंक का हर गढ़ जमींदोज किया जाएगा। ऑपरेशन पूरे क्षेत्र में सख्ती से जारी है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
एचसी ने एआईएल मोहाली में प्रवेश चाहने वाले पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए 10 साल की सेवा मानदंड को बरकरार रखा अमृतपाल को 3 घंटे की यात्रा की अनुमति, तारीख बदलने के लिए नई याचिका दायर की क्रिकेट लीग में हरफनमौला प्रदर्शन से चमके आयुष Chandigarh biker Prithvi Dhillon bags supercross league contract अमृतपाल सिंह ने 17 नवंबर को एक दिन की हिरासत पैरोल मांगी; अदालत सोमवार को याचिका पर सुनवाई करेगी आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-14): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल आज का पंचांग (2026-11-14): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-14): आज के पूज्य देव (भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी), पूजा विधान एवं महात्म्य AAP ने चंडीगढ़ एमसी चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की भगवंत मान की पाकिस्तान यात्रा के लिए राष्ट्रीय नीति मंजूरी का मार्गदर्शन करेगी: विदेश मंत्रालय