Home Breaking News दोस्त बने दुश्मन! ज़हरीली शराब से युवक की मौत, परिवार ने लगाया...

दोस्त बने दुश्मन! ज़हरीली शराब से युवक की मौत, परिवार ने लगाया साजिश का आरोप

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Party Turns Tragic: Youth Dies After Drinking with Friends in Bareilly)उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के कैंट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। नकटिया इलाके के रहने वाले 26 वर्षीय रजनीश प्रसाद की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि रजनीश को उसके तीन दोस्तों — शेखर, शकील और हैप्पी ने पार्टी के दौरान शराब में ज़हरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे उसकी जान चली गई।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

जानकारी के अनुसार, रजनीश रात करीब 9 बजे दोस्तों के साथ बाहर निकला और 11 बजे वे उसे घर छोड़कर चले गए। उस समय वह बेहद कमजोर और चक्कर आने की स्थिति में था। कुछ देर बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। घरवालों ने पहले इसे सामान्य नशे का असर समझा, लेकिन थोड़ी ही देर में वह बाथरूम में गिर पड़ा। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Video देखें: फ्लाईओवर पर स्कूटर-सवार दंपति को टक्कर मार कार सवार हुआ फरार।

परिवार का कहना है कि रजनीश और शेखर एक ही कंपनी में मैनेजर थे, पर रजनीश उसका सीनियर था। दोनों के बीच काम को लेकर तनाव चल रहा था, और यही रंजिश उसकी मौत की वजह बनी। परिवार ने तीनों दोस्तों पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया है।

Video देखें: दिन-दहाड़े सुनार की दुकान पर पैसों व जेवरों की लू+ट।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पार्टी स्थल से सैंपल व मोबाइल डिटेल्स जब्त कर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत का असली कारण स्पष्ट होगा।
मृतक के घर में मातम का माहौल है। पिता मंटू प्रसाद ने कहा, “हमारे बेटे को साजिश के तहत मारा गया, हमें न्याय चाहिए।”

Video देखें: श्री आनंदपुर साहिब में चली गो+लि+यां,वारदात के बाद चप्पे चप्पे पर पुलिस,आप नेता PGI में।

Video देखें: नितिन नंदा गो+ली+कां+ड में पुलिस ने 4 लोगो को FIR में किया नामजद।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंचकुला ट्रैफिक पुलिस ने मालिक का पता लगाया, कालका में हिमाचल के युवक को खोया हुआ मोबाइल फोन लौटाया एचसी ने एआईएल मोहाली में प्रवेश चाहने वाले पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए 10 साल की सेवा मानदंड को बरकरार रखा अमृतपाल को 3 घंटे की यात्रा की अनुमति, तारीख बदलने के लिए नई याचिका दायर की क्रिकेट लीग में हरफनमौला प्रदर्शन से चमके आयुष Chandigarh biker Prithvi Dhillon bags supercross league contract अमृतपाल सिंह ने 17 नवंबर को एक दिन की हिरासत पैरोल मांगी; अदालत सोमवार को याचिका पर सुनवाई करेगी आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-14): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल आज का पंचांग (2026-11-14): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-14): आज के पूज्य देव (भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी), पूजा विधान एवं महात्म्य AAP ने चंडीगढ़ एमसी चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की