Home Latest ‘आप’ तथा भाजपा उम्मीदवारों के घरों के बाहर लगेंगे मोर्चे, बीकेयू (उगराहां)...

‘आप’ तथा भाजपा उम्मीदवारों के घरों के बाहर लगेंगे मोर्चे, बीकेयू (उगराहां) का ऐलान

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Protests Target AAP and BJP Candidates’ Homes) धान लिफ्टिंग और डीएपी की कमी के मुद्दे पर संघर्ष कर रही भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने अब अपनी रणनीति बदल दी है। यूनियन ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों, मंत्रियों और बीजेपी नेताओं के घरों के बाहर 16 दिनों से चल रहे रोष मार्च को खत्म करने का फैसला किया है।

यूनियन ने फैसला किया है कि अब चार विधानसभा सीटों बरनाला, गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक में आप और भाजपा द्वारा उतारे गए उम्मीदवारों के घरों के बाहर पक्का मोर्चा लगाया जाएगा।

➡️ Video देखें: पुलिस पर हमले का एक और वीडियो,पगड़िया उतरी,जाने क्यों हो रही है बेलगाम व्यवस्था।

यूनियन अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 4 नवंबर से धरना देने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, 25 टोल प्लाजा पहले की तरह फ्री रहेंगे।

उगराहां ने कहा कि राज्य की मंडियों में धान की लिफ्टिंग और डीएपी की कमी का मामला केंद्र और पंजाब सरकार से जुड़ा है। धान उठाव के मुद्दे पर यूनियन अभी संतुष्ट नहीं है। ऐसे में संघर्ष की रणनीति बदल गई है।

उन्होंने साफ किया है कि 25 टोल प्लाजा पहले की तरह फ्री रहेंगे। अब कुल 33 जगहों पर संघर्ष होगा। जबकि 25 जगहों पर आप नेताओं (विधायकों और मंत्रियों) और बीजेपी नेताओं के घरों से मोर्चे हटाए जाएंगे। उन्होंने अन्य किसान संगठनों से कहा कि 20 से 22 टोल प्लाजा बाकी हैं। ऐसे में इन्हें बंद किया जाना चाहिए, ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 7 करोड़ की मांग फायरिंग में 2 युवकों को गोलियों से भूना अमृतसर में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों समेत 75 मरीजों को कराया गया शिफ्ट AAP की दूसरी लिस्ट से पंजाब में सियासी हलचल! 8 विधायकों के टिकट कटे चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रामीण भूमि और राजस्व रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने के लिए उठाए कदम अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! WTC में 12 टीमों की तैयारी! वनडे पर संकट के बादल पंजाब चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों का फरमान! न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी AI से नौकरियों पर खतरा! भारत पर असर को लेकर मूडीज का अलर्ट