Home Chandigarh पंजाब में 16 और 17 जून को बड़ा ऐलान! लोगों को झेलनी...

पंजाब में 16 और 17 जून को बड़ा ऐलान! लोगों को झेलनी पड़ सकती है बड़ी परेशानी, PSPCL कर्मचारियों ने लिया फैसला

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Big Announcement for Punjab on June 16 and 17! People May Face Major Inconvenience as PSPCL Workers Take Action “) पंजाब में बिजली व्यवस्था से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार और पावरकॉम (PSPCL) प्रबंधन के खिलाफ आउटसोर्स कर्मचारियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। आउटसोर्स इम्प्लाइज फेडरेशन पंजाब (PSPCL) ने चेतावनी दी है कि यदि 15 जून तक कर्मचारियों को विभाग में सीधे कॉन्ट्रैक्ट पर लेने और वेतन वृद्धि संबंधी समझौते को लागू नहीं किया गया, तो 16 जून से पूरे प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

फेडरेशन की राज्य स्तरीय आपात बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान कुलजीत सिंह लौहका ने की। नेताओं ने बताया कि 24 मई को पंजाब सरकार और पावरकॉम प्रबंधन के साथ हुई बैठक में स्पष्ट आश्वासन दिया गया था कि 15 जून तक सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को सीधे विभागीय कॉन्ट्रैक्ट पर लिया जाएगा और उनकी तनख्वाह में उचित बढ़ोतरी की जाएगी।

हालांकि कर्मचारियों का आरोप है कि अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बार-बार बैठकों के जरिए केवल समय बिताया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। फेडरेशन का कहना है कि राज्य के विभिन्न जिलों और सर्किलों से संघर्ष तेज करने की मांग लगातार उठ रही है।

इसी को देखते हुए संगठन ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि यदि 15 जून तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं तो 16 जून से कामकाज पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही राज्यभर में धरने, प्रदर्शन और रोष मार्च आयोजित किए जाएंगे। वहीं 17 जून को पटियाला में बड़ा पक्का धरना भी लगाया जाएगा।

फेडरेशन नेताओं ने साफ कहा है कि कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। ऐसे में यदि हड़ताल होती है तो पंजाब की बिजली सेवाओं पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है।

Translate »
error: Content is protected !!