Home Latest कर्मचारियों को सरकार ने दिया यह तोहफा, ड्राइवर और कंडक्टरों के अलावा...

कर्मचारियों को सरकार ने दिया यह तोहफा, ड्राइवर और कंडक्टरों के अलावा वर्कशॉप कर्मचारियों को लाभ

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(5% Salary Hike for Contract Bus Workers) पंजाब सरकार ने पनबस के कच्चे कर्मियों का वेतन बढ़ा दिया है। सरकार द्वारा आउट सोर्स के तहत कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है।

यह लाभ ड्राइवर और कंडक्टरों के अलावा वर्कशॉप कर्मचारियों को भी मिलेगा। जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर 2024 तक एक साल पूरा करने वालों को यह लाभ मिलेगा। इन कर्मचारियों को 1 नवंबर से 5 फीसदी वृद्धि से वेतन मिलेगा।

➡️ ऊना नंगल राजमार्ग पर पति-पत्नी से हुई लूट, CCTV में कैद हुई तस्वीरे। Click at Link

गौरतलब है कि पिछले दिनों इन कर्मचारियों ने 3 दिन के लिए चक्का जाम किया था, जिसके बाद राज्य भर में लगभग 300 के करीब सरकारी बसों को ब्रेक लग गई थी।

इसके बाद गत दिवस ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर ने पनबस के कच्चे कर्मियों के साथ मीटिंग करके कई मांगे मानने का भरोसा दिया था। इसके बाद आज पंजाब सरकार द्वारा इन कच्चे कर्मियों के हक में बड़ा फैसला लेते हुए वेतन में 5 फीसदी का बढ़ावा किया गया है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब चुनाव से पहले धार्मिक वोट बैंक साधने में जुटी AAP, 400 किमी लंबी गुरु रविदास शोभा यात्रा का ऐलान गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए वाराणसी पहुंचे पंजाब के मंत्री, 30 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 स्पा सेंटरों को नोटिस जारी, दो कथित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ पत्रकारों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज और ₹5 लाख दुर्घटना बीमा बठिंडा में पूर्व शिअद पार्षद का अनोखा प्रदर्शन: सीएम भगवंत मान की तस्वीरों वाली सब्जियों की माला पहनकर जताया विरोध धार्मिक चिन्हों के नाम पर युवाओं को परीक्षा से रोकना तानाशाही: सतपाल सिंह सत्ती 80वां मीरपुर पतन दिवस: चंडीगढ़ में 1947 नरसंहार के 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का सम्मान, आपात मदद के लिए क्यूआरटी शुरू BBMB में PESCO कर्मचारियों का मुद्दा गरमाया! डॉ. सुभाष शर्मा ने चेयरमैन से की 26 कर्मचारियों को एडजस्ट करने की मांग छात्र आत्महत्या मामले में लव ट्राएंगल का खुलासा, एक साल बाद युवती पर केस दर्ज रेलवे में टीसी की नौकरी का झांसा देकर 13 युवाओं से 40 लाख की ठगी, दो के खिलाफ मामला दर्ज