Home Himachal Pradesh क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डिजिटल माध्यम से पर्ची की बड़ी सुविधा, मरीजों-तीमारदारों...

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डिजिटल माध्यम से पर्ची की बड़ी सुविधा, मरीजों-तीमारदारों को लंबी कतार से मिलेगी निजात, आभा मोबाइल ऐप से एक मिनट में बना सकेंगे पर्ची। जाने सारी जानकारी

ऊना । विशेष संवादाता

(Una Hospital Launches Innovative Mobile App to Streamline Patient Services) क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में  मरीजों और उनके तीमारदारों को ओपीडी पर्ची बनाने के लिए अब लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने जानकारी दी कि अस्पताल प्रबंधन ने पर्ची बनाने की प्रक्रिया को सरल और तेज करने के उद्देश्य से आभा मोबाइल ऐप  की सुविधा शुरू की है।

इस ऐप के माध्यम से मरीज महज एक मिनट में पर्ची बना सकते हैं। अस्पताल के आईटी कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम मरीजों को इस ऐप का उपयोग करने के तरीके के बारे में जागरूक कर रही है।

पर्ची बनाने की प्रक्रिया

उन्होंने बताया कि ऊना अस्पताल आने वाले मरीजों को अपने एंड्रॉयड या एप्पल मोबाइल पर आभा ऐप डाउनलोड करना होगा।  ऐप पर अपने मोबाइल नंबर या आभा नंबर से लॉगिन करने पर यह सक्रिय हो जाएगा।

अस्पताल में पर्ची काउंटर पर लगाए गए स्कैन कोड को एप से स्कैन करने पर एक टोकन नंबर जनरेट होगा। इस टोकन नंबर को पर्ची काउंटर के कर्मचारी को देना होगा और यह बताना होगा कि जांच किस विभाग में करवानी है।

कर्मचारी एक मिनट के भीतर पर्ची बनाकर मरीज को दे देगा, इस तरह पर्ची बनाने की प्रक्रिया सुगम और तीव्र होगी।

विशेष काउंटर की व्यवस्था

अस्पताल में आभा ऐप से पर्ची बनाने के लिए एक विशेष काउंटर की व्यवस्था की गई है ताकि मरीजों को शीघ्र और आसानी से पर्ची मिल सके। अधिक जानकारी के लिए मरीज और उनके तीमारदार जिला नोडल अधिकारी दीपक चब्बा के मोबाइल नंबर 9882487364 पर संपर्क कर सकते हैं।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब में BJP-अकाली दल गठबंधन पर मुहर जल्द! अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 7 करोड़ की मांग फायरिंग में 2 युवकों को गोलियों से भूना अमृतसर में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों समेत 75 मरीजों को कराया गया शिफ्ट AAP की दूसरी लिस्ट से पंजाब में सियासी हलचल! 8 विधायकों के टिकट कटे चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रामीण भूमि और राजस्व रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने के लिए उठाए कदम अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! WTC में 12 टीमों की तैयारी! वनडे पर संकट के बादल पंजाब चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों का फरमान! न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी