Home Una News स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में नवरात्रि पर गरबा की धूम, विद्यार्थियों ने मनमोहक...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में नवरात्रि पर गरबा की धूम, विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समां

ऊना। राजवीर दीक्षित

(Scholars Unified School celebrates Navratri with Garba celebrations; students enthral the audience with their captivating performances) जिला मुख्यालय स्थित स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में मंगलवार को शारदीय नवरात्रों के उपलक्ष्य में गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने गरबा की आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरती को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके माध्यम से बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों को करीब से जानने तथा उन्हें जीवन में अपनाने का अवसर मिलता है। साथ ही, ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामूहिक रूप से कार्य करने की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।

इस मौके पर स्कूल स्टाफ से अदिति शर्मा, पूजा शर्मा, सोनम चंदेल, निशा, कल्पना, प्रीति, रितु ठाकुर, सुनीता देवी, रुचि शर्मा, शिखा, मनदीप, अलका ठाकुर, दीपिका सिंह राणा, सुषमा देवी, वैशाली, दीक्षा ठाकुर, ज्योति जसवाल, शिल्पा धंजल, रीमा कुमारी शर्मा, महिका, पूनम शर्मा, मनदीप कुमारी, रीतिका, मनप्रीत कौर सैनी, मीनू शर्मा, नीलम कुमारी, नेहा, मोनिका देवी, प्रदीप कौर, मनदीप कौर, पूजा कुमारी, पूनम कुमारी, सविता शर्मा, प्रेरणा दत्ता, प्रियंका देवी, राज रानी, राजीव शर्मा, रेनू शर्मा, रेणुका मेहरा, संजू कुमारी, सरिता रानी, सविता, डिंपल, शिखा शर्मा, प्रिया सैनी, शिवानी, शिवानी उप्पल, सोनिया, निकिता, सुजाता कुमारी, मनीषा शर्मा, आंचल जोशी, आंचल शर्मा, अंजलि चंदेल, अंजू शर्मा, आरती शर्मा, सोनम, उपेंद्र, ममता, प्रियंका सहित अन्य अध्यापक भी उपस्थित रहे।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
लुधियाना: 97 लाख फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर पत्नी को प्रताड़ित करने और मारपीट का केस दर्ज भाजपा से दूरी के बावजूद 'वारिस पंजाब दे' के नेता खालसा ने महिला आरक्षण और परिसीमन का किया समर्थन फिटनेस के लिए साइकिल चलाने को तैयार? पंचकूला में रविवार को होगा फिट इंडिया का 100वां साइकिलिंग अभियान चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया साइट रद्दीकरण पर हाईकोर्ट सख्त, तीन यूटी अधिकारियों के आदेश खारिज पंचकूला में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मैनेजर समेत ग्राहक गिरफ्तार पंचकूला: महिलाओं को बार-बार थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, DCP अमरिंदर सिंह ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संटेक सिटी मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने 253 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, अजय सहगल पर कसा शिकंजा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जगपाल सिंह अबुलखुराना बने पंजाब कांग्रेस के महासचिव (संगठन) वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से 7 करोड़ की डिजिटल अरेस्ट ठगी, ईडी ने 7 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पंजाब के दो पूर्व कैडेट भारतीय नौसेना में अधिकारी बने, मोहाली संस्थान का आंकड़ा 200 के पार