Home Punjab युवक की 5 गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

युवक की 5 गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Youth Shot Dead in Broad Daylight, Attack Caught on CCTV “) लुधियाना में एक युवक की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना टिब्बा थाना क्षेत्र के प्राचीन गौशाला भाग-2 के सामने वाली गली की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो अपने परिवार का इकलौता बेटा था। बताया जा रहा है कि वह दोस्तों के साथ खाना खाने के बाद घर लौट रहा था और रास्ते में एक दोस्त को छोड़ने के लिए रुका था।

इसी दौरान एक कार ने उसकी कार का रास्ता रोक लिया। कार से आए करीब 5 से 6 लोगों ने हरजिंदर को घेर लिया और पहले उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। हरजिंदर को करीब 5 गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपियों द्वारा युवक को रोकने और उस पर हमला करने की पूरी वारदात दिखाई दे रही है। फुटेज के अनुसार, हरजिंदर के साथ मौजूद अन्य लोग किसी तरह वहां से निकल गए, जबकि वह कार में फंस गया। इसी दौरान आरोपियों ने दोबारा फायरिंग कर दी।

बताया जा रहा है कि हरजिंदर परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता ऑटो चलाते हैं, जबकि मां हाउसवाइफ हैं। बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

वारदात के बाद आरोपी हरजिंदर की कार में तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि दूसरी कार में आए हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित कर दी है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार ने पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्यभार संभाला पंजाब में ड्रग्स की समस्या से निपटने के लिए युवाओं को गुरबानी से जोड़ना जरूरी: अकाल तख्त कार्यवाहक जत्थेदार ऑस्ट्रेलिया में हिमाचल के अभिषेक अवस्थी का ऐतिहासिक मुकाम, बने ग्रेटर बेंडिगो के मेयर शिमला के धामी में फिर जीवंत हुई ऐतिहासिक परंपरा, पत्थर मेले का हुआ आयोजन बेटी के जन्म के अगले दिन चमकी मनसा के कारपेंटर की किस्मत, जीता 1.5 करोड़ रुपये का लॉटरी इनाम पंजाब में गन्ने के समर्थन मूल्य और बकाये को लेकर किसानों का 20 नवंबर से जालंधर में रेल और सड़क जाम का ऐलान पंजाब में AAP की राह आसान नहीं! नशे का मुद्दा, नेताओं की नाराजगी और जांच बनी चुनौती कांगड़ा से सिलिकॉन वैली तक की कहानी! रो खन्ना का हिमाचल कनेक्शन कुराली में दिवाली सीजन के दौरान पटाखों की बिक्री 100 करोड़ रुपये के पार पहुंची दिल्ली प्रदूषण संकट: आप का भाजपा पर पंजाब के किसानों को बदनाम करने का आरोप