Home Breaking News ऊना में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल ले...

ऊना में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय मौत

ऊना। राजवीर दीक्षित
(Elderly Man Killed in Speeding Car Accident in Una)हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में तेज रफ्तार कार ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिसके बाद उनकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। यह हादसा अम्ब-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास कुठेड़ा खैरला में हुआ। मृतक की पहचान 81 वर्षीय सतपाल सिंह के रूप में हुई है, जो सड़क पार कर रहे थे।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

घटना के बाद बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल ऊना लाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे में शामिल कार को जब्त कर लिया। आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Video देखें: शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के विधानसभा में बड़ी साजिश का खुलासा।

पुलिस थाना प्रभारी अम्ब, अनिल उपाध्याय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है, और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Video देखें: लोकेशन-व्यूज-लाइक्स और आखरी Reel..

Video देखें: एक ही बिल्डिंग में चलते थे, ठेका, थाना व स्कूल।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
क्रिकेट लीग में हरफनमौला प्रदर्शन से चमके आयुष Chandigarh biker Prithvi Dhillon bags supercross league contract अमृतपाल सिंह ने 17 नवंबर को एक दिन की हिरासत पैरोल मांगी; अदालत सोमवार को याचिका पर सुनवाई करेगी आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-14): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल आज का पंचांग (2026-11-14): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-14): आज के पूज्य देव (भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी), पूजा विधान एवं महात्म्य AAP ने चंडीगढ़ एमसी चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की भगवंत मान की पाकिस्तान यात्रा के लिए राष्ट्रीय नीति मंजूरी का मार्गदर्शन करेगी: विदेश मंत्रालय जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को दादी के अंतिम संस्कार के लिए एक दिन की पैरोल मिली पंजाब में आप के साथ गठबंधन की संभावनाओं को कांग्रेस ने नकारा, चरणजीत सिंह चन्नी का बयान