Home Breaking News होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: 7 लड़कियां रेस्क्यू, 2 गिरफ्तार।

होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: 7 लड़कियां रेस्क्यू, 2 गिरफ्तार।

ऊना। राजवीर दीक्षित
(Sex Racket Busted in Una Hotel, 7 Girls Rescued, 2 Arrested)ऊना के पीरनिगाह क्षेत्र के समीप एक होटल में चल रहे देह व्यापार के गोरखधंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ की टीम ने होटल में रेड कर 7 युवतियों को रेस्क्यू किया, वहीं होटल रिसेप्शनिस्ट दीना नाथ और एक अन्य आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

कैसे हुआ खुलासा?
एसपी अमित यादव ने बताया कि सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर मस्त राम के नेतृत्व में एक विशेष टीम को यह जानकारी मिली कि होटल में रिसेप्शनिस्ट की मिलीभगत से कमरे देह व्यापार के लिए दिए जा रहे हैं। इसके बाद टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की।

Video देखें: अहमदाबाद विमान हादसे की यह वीडियो।

पुलिस की प्रतिक्रिया:
पुलिस का कहना है कि आरोपियों द्वारा लड़कियों को पैसों का लालच देकर इस अवैध धंधे में धकेला जा रहा था। होटल को वेश्यालय के रूप में उपयोग किया जा रहा था।

Video देखें: नंगल डैम के निकट HRTC की बस को लगी आग।

कानूनी कार्रवाई:
दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (ITPA) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

Video देखें: एम्बुलेंस रोकने वालो पर लगा जुर्माना,गाड़ी बांड।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
जीरकपुर फ्लाईओवर पर ट्रक में लगी आग तरनतारन में दो 'तीरथ यात्रा' बसों की टक्कर में 5 की मौत पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी से बलात्कार के आरोप में युवक पर मामला दर्ज किया है पंजाब भाजपा के दिग्गजों ने अकालियों के साथ नए गठबंधन का विरोध किया चीन 30-50 साल आगे, भारत को मजबूत करनी होगी सुरक्षा: विशेषज्ञ लेजर वैली हत्याकांड: पति को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया पंजाब की मेरी रसोई राशन किट योजना दो तिमाहियों में 31 लाख परिवारों तक पहुंची परिवार ने अमृतपाल की यात्रा, सुरक्षा एस्कॉर्ट बिल का भुगतान करने को कहा पंजाब सरकार ने कदम उठाया, कार्मिक विभाग को नोडल एजेंसी बनाया पंजाब के तरनतारन में दो 'तीरथ यात्रा' बसों की टक्कर में 5 की मौत, 15 से अधिक घायल